Ticker

10/recent/ticker-posts

“शिकायत सेल” द्वारा आमजनमानस की शिकायतों का किया जा रहा शीघ्र निस्तारण! पढ़िए पूरी ख़बर......

प्रवीन सिंह

पौड़ी गढ़वाल: जनपद पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी/थाना/चौकी कार्यालयों में सीधे प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों पर शिकायतकर्ता की शिकायत दर्ज करके शिकायतकर्ता की बात सही प्रकार से सुनकर उन पर जाँच कर त्वरित निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। 

ये भी पढ़ें : 

कोविड गाइड लाइन का पालन न करने वालों पर जनपद पुलिस की कार्यवाही! पढ़िए पूरी ख़बर.........

जिसके क्रम में थाना स्तर पर शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत बनाने एवं पुलिस थाने तक शिकायतकर्ता की पहुँच को सुगम बनाने हेतु जनपद के प्रत्येक थाने पर इस प्रकार की शिकायतों का निवारण थानों पर गठित “महिला हेल्प डेस्क” द्वारा किया जा रहा है। जनपद में विभिन्न माध्यमों से महिला सम्बन्धी अपराध, मारपीट, धोखाधडी, जमीनी विवाद, चोरी से सम्बन्धित विगत 01 वर्ष में 3000 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 2930 शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयान्तराल निस्तारण कर सम्बन्धित शिकायतकर्ता को उनकी शिकायतों के परिणाम से शिकायत सैल द्वारा फोन/मैसेज के माध्यम से भी निरन्तर अवगत कराया जा रहा है।

ABN AAWAZ NEWZ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ