Ticker

10/recent/ticker-posts

कोविड गाइड लाइन का पालन न करने वालों पर जनपद पुलिस की कार्यवाही! पढ़िए पूरी ख़बर.........

मनोज नौडियाल

कोटद्वार: जनपद पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कु0 पी0 रेणुका देवी जनपद द्वारा कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने हेतु थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मास्क न पहनने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दिनांक 24 एवं 25.07.2021 को कोविड़-19 गाइडलाइऩ का अनुपालन न करने वाले व्यक्तियों एवं पर्यटकों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। 


ये भी पढ़ें : 

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा गढ़वाल जनपद के श्रीनगर में प्रथम बार आयोग की परीक्षाओं हेतु परीक्षा केन्द्र चयनित! परीक्षाओं के सफल सम्पादन हेतु महत्वपूर्ण बैठक. पढ़िए पूरी ख़बर…....

जिसके क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा दिनांक 24.07.2021 एवं 25.07.2021 को कोविड़ अनुरुप व्यवहार में सुधारात्मक कार्यवाही हेतु अवकाश के दौरान घूमने आये पर्यटकों जिनके द्वारा कोविड़ गाइडलाइन के अनुपालन में मास्क न पहनने वाले 200 व्यक्तियों, सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने वाले 2013 व्यक्तियों एवं उत्तराखण्ड़ पुलिस अधिनियम की धारा-81 का उल्लघंन करने वाले 109 व्यक्तियों पर कोविड़-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने के तहत सुधारात्मक कार्यवाही की गयी।

ABN AAWAZ NEWZ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ