Ticker

10/recent/ticker-posts

थाना सतपुली पुलिस द्वारा सी.एल.जी. मैम्बरो को दी यातायात नियमों की जानकारी! दिया ट्रेफिक आईं ऐप का डेमोस्ट्रेशन. पढ़िए पूरी ख़बर.....


मनोज नौडियाल

सतपुली: जनपद पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा जनपद में आमजन को ट्रेफिक आई एप की जानकारी देने के साथ-साथ यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु सभी थाना/यातायात प्रभारियो को निर्देशित किया गया है। 

ये भी पढ़ें:

पश्चिमी झंडी चौड़ में आवासीय झोपड़ी हुई बरसात के चलते क्षतिग्रस्त! बड़ी अनहोनी टली, पार्षद ने की पीएम आवास योजना के तहत आवास देने की मांग. पढ़िए पूरी ख़बर......

जिसके तहत थाना सतपुली पुलिस द्वारा सी.एल.जी. मैम्बर्स के साथ मीटिंग ली गयी। जिसमें उन्हें बताया गया कि जीवन अनमोल है, सुरक्षित होकर घर से निकलें, हेल्मेट का प्रयोग अवश्य करें। दुपहिया वाहनों पर तीन सवारियों को न बिठाए। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन न चलाने दें। फायर सर्विस, एम्बुलेंस व ईमरजेंसी वाहनों को सबसे पहले जाने का रास्ता दें।अपने वाहन को सड़क पर पार्क न करें। यातायात के नियमों का पालन करें।


जिससे आप स्वयं भी सुरक्षित रहें और अन्य लोग भी सुरक्षित रहें। साथ ही सभी को ट्रेफिक आई एप्प की उपयोगिता के विषय में जानकारी देते हुये जागरूक किया गया। सदस्यों को ट्रेफिक आईं ऐप का डेमोस्ट्रेशन करा कर दिखया गया। साथ ही सभी को कोविड गाइडलाइन का पालन करने एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये गये मिशन मर्यादा तथा जनपद पुलिस द्वारा चलाये गये ऑपरेशन कामधेनु के विषय में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

ABN AAWAZ NEWZ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ