Ticker

10/recent/ticker-posts

आई0एच0एम0एस0 संस्थान में रंगा-रंग कार्यक्रम में फ्रेशर पार्टी में मिस0 फ्रेशर सुरभि जोशी और मि0 फ्रेशर शैलेश नौटियाल रहे! देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार। आई0एच0एम0एस0 संस्थान कोटद्वार में आज इस सत्र में आये नये छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के एमडी0 बी0 एस0 नेगी एवं उनकी धर्मपत्नी पूनम नेगी द्वारा रिबन कटिंग से किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती वंदना के साथ किया गया और फिर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हुआ।

ये भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी द्वारा सशक्त महिला समृद्ध उत्तराखण्ड मातृशक्ति संवाद का आयोजन! मुख्य अतिथि पहुंची गीता रावत, आप दिल्ली प्रवक्ता. देखें


सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गढवाली ग्रुप डाँस - अब लगलू मंडाण - दिव्यांशी, खुशी, मानसी, नेहा, शिवानी, सोनाली,शुभम जखमोला ने ‘‘देखा हजारों दफे ..... ‘‘गाना गाया। प्ंजाबी ग्रुप डाँस- भाँगड़ा और गिद्दा - रितु रावत, अंकिता, निकिता, प्रतिक्षा, प्रिया, रितु, तनीषा।गढवाली ग्रुप डाँस -‘‘फूल फूल्या छन’’ ....... साक्षी, शबनम, कीर्ति। हिमाँशु एवं शुभम ने ‘‘मुझे रात दिन बस मुझे चाहती हो ....’’ गाना गाया। बाॅलीवुड ग्रुप डाँस - रितिक, प्रियांशु, बलवान, रितिका, खुशी, हिमानिका।आदि ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से समा बाँधा। 


मि0 और मिस फ्रेशर के लिए चुने गए 16 प्रतिद्वन्दियों अंजली गुसांई, आयूष, अमन, निकिता, मयंक, खुशी, सुरभि, विनय, अंजली, पायल, विवके, प्रिया, गौरी, अंश, विजय, शैलेश ने रेम्प वाॅक किया और अपने -अपने हुनर का परिचय दिया। निर्णायक मंडल में योगिता बंशल, चित्रांजली, मधुसूदन अधिकारी एवं अश्वनी सजवाण रहे।उन्होने अलग-अलग सेलेक्शन राउंड के जरीय विजेताओं के नाम घोषित किए। मि0 स्टार परफोरमर - विनय भाटिया, मिस स्टार परफोरमर - प्रिया जदली, मि0 स्पार्क - मयंक बलूनी,मिस0 स्पार्क - खुशी गुसांई


मुख्य अतिथि संस्थान के एम0डी0, बी0एस0 नेगी एवं पूनम नेगी द्वारा मि0 फ्रेशर - शैलेश नौटियाल, मिस0 फ्रेशर - सुरभि जोशी को टाइटल और पुरस्कारों से सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की सांस्कृतिक कमेटी के सपना रौथाण एवं स्नोपल अग्रवाल की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम में सभी ने अपनी-अपनी हिस्सेदारी दी और जिम्मेदारी के साथ इसे सफल बनाया।जलपान कमेंटी के पंकज कुकरेती, मनोज जोशी, विजय पंत, विधान चैहान, एस0पी0 चमोली, दीपक, गौरव आदि ने अपनी टीम के साथ सभी के जलपान की व्यवस्था सुनिश्चित की। कार्यक्रम का संचालन रितु रावत, अनीता, मुनाजिर, अमीषा एवं राहुल ने किया। कार्यक्रम में संस्थान के एमडी0 बी0एस0 नेगी, डायरेक्टर अजयराज नेगी, तरूण कांत जोशी, प्रदीप रावत, सुरेन्द्र जगवाण, आशीष, प्रांजल, नवीन, मोहित उपाध्याय, पल्लवी, श्रैया एवं सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ