मनोज नौडियाल
देहरादून। जिला देहरादून विजय संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय सभागार में भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यात्रा संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि 18 दिसंबर को विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ हरिद्वार में राष्ट्रीय अध्यक्ष के कर कमलों से हुआ। जहाँ जनता का अपार समर्थन मिला, संकल्प यात्रा को विभिन्न विधानसभाओं में अपार जन समर्थन एवं प्रेम मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: कोटद्वार में प्रजापति सम्मेलन का होगा आयोजन! अध्यक्ष प्रेम कुमार प्रजापति ने दी जानकारी जानें. देखें
कहा की बड़े उत्साह के साथ जगह-जगह पर विजय संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत किया जा रहा है। विजय संकल्प यात्रा में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रतीक है कि भारतीय जनता पार्टी जीत को दोहराने वाली है। 27 दिसंबर को विजय संकल्प यात्रा स्वर्ग आश्रम के रास्ते ऋषिकेश जिला देहरादून में प्रवेश करेगी 27 को ऋषिकेश में 28 दिसंबर को डोईवाला में 1 दिसंबर को सहसपुर में 2 को विकासनगर में व तीन को चकराता में विजय संकल्प यात्रा होगी।
डोईवाला में केंद्रीय सड़क मंत्री वीके सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य रूप से रहेंगे। जबकि विकास नगर में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर व सहसपुर विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मुख्यरुप से शामिल होंगे।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने केंद्र व प्रदेश में ऐतिहासिक एवम अभूतपूर्व कार्य किए हैं, उत्तराखंड की जनता भारतीय जनता पार्टी को पुनः उत्तराखंड के सेवा करने का आशीर्वाद देने जा रही हैं। विजय संकल्प जिला यात्रा संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता मंयक गुप्ता ने विधानसभावार विजय संकल्प यात्रा की तैयारियों की जानकारी ली। जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने सभी कार्यकर्ताओं से जिला देहरादून में विजय संकल्प यात्रा को अभूतपूर्व एवम ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, विधायक विकासनगर मुन्ना चौहान, ऋषिकेश मेयर अनीता ममगाईं, संजय गुप्ता, दिगंबर नेगी, कृष्ण कुमार सिंघल, सुदेश कंडवाल, अरुण मित्तल, संपूर्ण सिंह रावत, वीर सिंह चौहान, अमित डबराल, संजय व्यास, नीरज चौहान, विनोद कश्यप, विनय कंडवाल, राजकुमार राज, राजेंद्र मनवाल, नवीन रावत, दिनेश कौशिक, रचिता ठाकुर, ममता नयाल, उषा कोठारी, मनवर नेगी, रामबहादुर छेत्री, विनोद लखा, संजीव चौहान, दीपक नेगी, सुंदरी कंडवाल, जयंत शर्मा सहित सेंकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ