मनोज नौडियाल
कोटद्वार। प्रजापति सभा कोटद्वार के अध्यक्ष प्रेम कुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी आने वाले दिनो में प्रजापति सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे वन एवं ऊर्जा मंत्री डा० हरक सिंह रावत शिरकत करेंगे।
ये भी पढ़ें: श्री गुरु राम राय इण्टर कालेज दिउला पौखाल गढवाल में मनायी गयी स्व0 इन्द्रमणी बडोनी की जयंती! देखें
इसके साथ ही आयोजित कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि, भारत सरकार के पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति एवं प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड पवन भारद्वाज (सोशल मीडिया ओबीसी मोर्चा) शामिल होंगे।
इसको लेकर एक बैठक आयोजित की गयी जिसमें कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की गयी। इस अवसर प्रजापति सभा के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण चांद बाबू प्रजापति, विजय प्रजापति, सोहन क्षेत्री, बृज मोहन प्रजापति, शिव कुमार, ब्रह्म सिंह प्रजापति, राम गोपल प्रजापति, दिनेश प्रजापति एवं राम प्रसाद प्रजापति आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ