मनोज नौडियाल
कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जयंती को धूमधाम से मनाते हुए उनके द्वारा आजादी के लिए किये गये संघर्ष को याद किया। शनिवार को तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर हेमलता नेगी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।
ये भी पढ़ें: धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का त्यौहार! विश्व में सुख, शांति और समृद्धि की गयी प्रार्थना. देखें
पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने अंग्रेज हुकूमत द्वारा निहत्थे पठानों पर गोली चलाने के आदेश को मानने से साफ इंकार कर देने से अंग्रेजी हुकूमत हिल गयी थी। अंग्रेजों ने वीर चंद्र सिंह गढवाली को जेल में डालकर खूब यातनाऐं दी, लेकिन उनके देश की आजादी के लिए जज्बे में कमी नहीं आयी। कहा कि आजादी मिलने के बाद तथा जेल से रिहा होने के बाद भी वीर चंद्र सिंह गढवाली विकास के प्रति समर्पित थे तथा उन्होंने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के समग्र विकास का खाका भी खींचा था। जिसको पूरा करने के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने उनके नाम से विभिन्न योजनाओं को संचालित करवाया, जो कि वर्तमान में वीर चंद्र सिंह गढवाली की सार्थकता को प्रमाणित कर रही है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, संजय मित्तल, शकुंतला चैहान, विजय माहेश्वरी, जितेन्द्र भाटिया, बलवीर सिंह रावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ