Ticker

10/recent/ticker-posts

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में टी सी एम पद्घति पर आधारित चैकअप कैंप का आयोजन! देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में टी सी एम पद्घति पर आधारित एक चैकअप कैम्प लगाया गया। इस अवसर पर 52 मरीजो की जांच की गयी।

ये भी पढ़ें: शानदार साईबर सेल! ऑनलाइन साईबर ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के खाते में लौटाई रू0 26,999 की धनराशि. देखें

नजीबाबाद रोड स्थित रोटरी भवन मे आयोजित उक्त कैम्प का शुभारम्भ डा○ संजय राजपूत ने किया। इस अवसर उन्होने कहा कि टी सी एम पद्घति से लाइलाज बीमारियो का ना केवल पता लगाया जा सकता है बल्कि इलाज भी सम्भव है। जिसका कोई साइड इफेक्ट नही है। उन्होने बताया कि व्यक्ति को प्रकृति में विद्यमान पांच तत्वो से प्राकृतिक इलाज कराना चाहिये तथा व्यक्ति को खानपान, शुद्ध पानी, शुद्ध सब्जी फल व मसालो का सेवन करना चाहिये, इससे ही व्यक्ति का इलाज हो सकता है। यदि आदमी इस प्रकार से चले तो दवाई की आवश्कता नही पड़ेगी।


क्लब के क्लब ट्रेनर वाई पी गिलरा ने कहा की इस पद्घति से चैकअप कराने से हमको अपने शरीर मे उत्पन्न बीमारी के बारे मे पता चल जाता है। इस अवसर पर डा○ संजय राजपूत व डा○ अरूण त्यागी द्वारा 52 मरीजो की जांच की गयी तथा इलाज हेतु उनके द्वारा उचित सलाह दी गयी। कैम्प का संचालन संयोजक विजय कुमार माहेश्वरी ने किया। 

इस अवसर पर सचिव ज्योति स्वरूप उपाध्याय, गोपाल बंसल, को कोषाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल, क्लब ट्रेनर वाई पी गिलरा, संयोजक विजय कुमार माहेश्वरी, अमित अग्रवाल, सचिन गोयल, मनीष अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, डी पी सिंह, धमेन्द्र गुप्ता, नरेन्द्र गोयल, गोपाल बंसल, श्रीमती रेखा माहेश्वरी, श्रीमती सीमा उपाध्याय, श्रीमती कान्ति चौधरी इत्यादि सदस्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ