Ticker

10/recent/ticker-posts

जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ जनपद पौड़ी के तत्वाधान में एक दिवसीय शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन! क्या रहा खास जानें. देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ जनपद पौड़ी के तत्वाधान में ब्लॉक संसाधन केंद्र कोटद्वार में एक दिवसीय शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रघुवीर सिंह पुंडीर, उपाध्यक्ष कुंवर सिंह राणा एवं उनके साथ जिला अध्यक्ष पौड़ी जय चंद्र आर्य, जिला मंत्री मुकेश काला एवं दुगड्डा ब्लॉक इकाई के निवर्तमान अध्यक्ष विपिन चौहान, ब्लॉक मंत्री भोपाल सिंह रावत ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करते हुए किया।

ये भी पढ़ें: भाजपा सरकार में महिलाओं का स्वाभिमान और सम्मान बढ़ा: ऋतु खण्डूड़ी भूषण. देखें 


उमेश
 कुमार वर्मा, सहायक अध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भैड़गांव विकासखंड दुगड्डा ने जानकारी देते हुए बताया की इस दौरान राजकीय विद्यालयों में भर्ती हुई छात्र संख्या एवं विभिन्न शैक्षिक समस्याओं के मुद्दों पर वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए साथ ही पूर्णा काल में अभाव ग्रस्त बच्चों की शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास करने वाले शिक्षकों एवं विद्यालयों की सराहना की गई साथ ही वर्तमान में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में विकासखंड दुगड्डा के विभिन्न जूनियर विद्यालयों से सेवानिवृत्त हो चुके एवं वर्तमान सत्र में 31 मार्च 2022 तक सेवानिवृत्त होने वाले 25 शिक्षकों को अंग वस्त्र एवं सम्मान पत्र भेंट कर विदाई दी गई। 


उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ इकाई दुगड्डा जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा बीआरसी सुखरो देवी कोटद्वार में सम्मानित किए जाने वाले जूनियर हाई स्कूलों के सेवानिवृत्त शिक्षकों की सूची : 

देवेंद्र दत्त ध्यानी प्रधानाध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पुलिंडा, बलदेव प्रसाद प्रधानाध्यापक स्यालनी, नसीम अहमद प्रधानाध्यापक जूनियर हाई स्कूल बालक नगर क्षेत्र कोटद्वार, महेशानंद जोशी प्रधानाध्यापक फतेहपुर, श्रीमती रामप्यारी रावत प्रधानाध्यापक जुवा, श्रीमती शहनाज बेबी प्रधानाध्यापक बालिका जूनियर हाई स्कूल नगर क्षेत्र कोटद्वार, मनोहर सिंह बिष्ट प्रधानाध्यापक उदयरामपुर, भरोसी लाल प्रधानाध्यापक पदमपुर, 


श्रीमती शकुंतला बिष्ट प्रधानाध्यापक भदालीखाल, उमेश्वर सिंह सहायक अध्यापक जुवा, राजेश प्रकाश थपलियाल सहायक अध्यापक ग्रास्टनगंज, मोहम्मद रफीक सहायक अध्यापक पदमपुर, सत्येंद्र सिंह रावत सहायक अध्यापक आमसौड, धीरेंद्र सिंह रावत सहायक अध्यापक स्यालूंगा, राजेंद्र सिंह पंवार सहायक अध्यापक मोहरा, सुभाष बौंठियाल सहायक अध्यापक उमरैला, आलम सिंह नेगी सहायक अध्यापक पदमपुर, 


श्रीमती देवेश्वरी रावत सहायक अध्यापक उदयरामपुर, श्रीमती बीना रावत सहायक अध्यापक राजकीय जूनियर हाई स्कूल बालिका नगर क्षेत्र कोटद्वार, सतीश पांडे अध्यापक पुलिंडा, श्रीमती उमा गुसाई सहायक अध्यापक मवाकोट, श्रीमती दर्शनी ज़खमोला सहायक अध्यापक नालीखाल, वीर सिंह सहायक अध्यापक शिवराजपुर, ओम प्रकाश कोटला प्रधानाध्यापक उमरीखाल, श्रीमती शशि प्रभा काला सहायक अध्यापक पदमपुर, गिरिराज सिंह चौहान प्रधानाध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटडीढांग।


विकासखंड दुगड्डा की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के दौरान उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में श्रीमती शशि राणा प्रधानाध्यापिका राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्रास्टनगंज एवं अरविंद ध्यानी प्रधानाध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लोकमणिपुर को स्मृति चिन्ह भेंट कर ब्लाक कार्यकारिणी द्वारा सम्मानित किया गया।


द्वितीय सत्र में वक्ताओं ने अपने संबोधन में शिक्षकों की लंबित समस्याओं संबंधी मुद्दों सर जनपदीय एवं प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियो को अवगत कराया, प्रमुख रूप से शिक्षकों को 17140 रूपये वेतनमान का लाभ देने, 2016 के उपरांत चयन एवं प्रोन्नति वेतनमान के साथ एक वेतन वृद्धि देने, उच्चीकृत जूनियर हाई स्कूलों को अनुदान प्राप्त ना होने एवं विद्यालयों के संचालन देखरेख व रखरखाव में आ रही कठिनाइयों, उच्चीकृत्य विद्यालयों में छात्र संख्या अधिक होने के बावजूद शिक्षकों की मानक से कम तैनाती करने, पूरे सेवाकाल के दौरान शिक्षकों को तीन पदोन्नति देने, राजकीय आदर्श विद्यालयों में वरिष्ठ प्रधानाध्यापक का पद जूनियर हाईस्कूल के वरिष्ठ प्रधानाध्यापक से भरने, जूनियर हाई स्कूल के वरिष्ठ शिक्षकों को प्रवक्ता एवं हाई स्कूल प्रधानाध्यापक व अन्य उच्च शैक्षिक पदों पर पदोन्नति देने आदि मुद्दे प्रमुख रुप से छाए रहे। संघ के प्रांतीय, जनपदीय एवं ब्लॉक पदाधिकारियों ने इन बिंदुओं किए जा रहे प्रयासों की प्रगति से शिक्षकों को अवगत कराया।


शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के दौरान चुनावी पर्यवेक्षक सुरेंद्र सिंह रावत एवं लक्ष्मण सिंह नेगी ने जुनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की वर्तमान ब्लाक कार्यकारिणी को भंग कर नवीन कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की तत्पश्चात निर्धारित समय के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच के आधार पर 5 पदों पर निम्नांकित प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।


ब्लॉक अध्यक्ष विपिन चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण कुकरेती, महामंत्री भोपाल सिंह रावत, कोषाध्यक्ष श्रीमती उमा बुड़ाकोटी, वरिष्ठ संयुक्त मंत्री श्रीमती जागृति कुकरेती। प्रांतीय अध्यक्ष रघुवीर सिंह पुंडीर नवीन कार्यकरिणी के पदाधिकारियों के समक्ष नई कार्यकारिणी को संघ के संविधान की शपथ दिलाई गई। बिपिन चौहान दुगड्डा इकाई के लगातार तीसरी बार अध्यक्ष एवं भोपाल सिंह रावत लगातार दूसरी बार निर्विरोध महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए।


इस अवसर पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय संयुक्त मंत्री भगत सिंह भंडारी, जनपद पौड़ी के संयुक्त मंत्री सतीश कुमार, जनपद पौड़ी के कोषाध्यक्ष संजय केडियाल, जनपद देहरादून के जिला अध्यक्ष उमेश चौहान, एकेश्वर के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी, जयहरीखाल के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत सहित, दीवान सिंह रावत, उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुगड्डा में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सूरत सिंह पवार, श्रीमती शशि राणा, अरविंद ध्यानी, प्रकाश चौधरी, प्रदीप बलूनी, अनिल बलूनी, श्रीमती गार्गी बहुखंडी, अरुण कुकरेती, श्रीमती उमा बुड़ाकोटी, सुभाष बडोनी, मोहन सिंह पटवाल, श्रीमती जागृति कुकरेती सहित विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालयों से आए शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन सुरजीत सिंह गुसाई ने किया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ