Ticker

10/recent/ticker-posts

वालीबॉल टूर्नामेंट! छात्रा वर्ग में एम0के0वी0एन0 और छात्र वर्ग में बाल भारती प0 स्कूल बनी चैम्पियन. देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार। आई0एच0एम0एस0 संस्थान कोटद्वार में श्री प्रथम बलभद्र सिंह नेगी एजुकेशनल सोसाइटी के अंर्तगत आयोजित तीन दिवसीय प्रथम बलभद्र सिंह नेगी इंटर स्कूल वालीबॉल टूर्नामेंट में छात्रा वर्ग की 19 टीमों एवं छात्र वर्ग की 30 टीमों के बीच आपस में कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई। टूर्नामेंट के अतिंम दिन छात्र-छात्राओं के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट में सभी खिलाड़ियों ने अपने हुनर का परिचय देते हुए उत्कृष्ट खेल के जरीये बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। 

ये भी पढ़ें: कोटद्वार विधानसभा! आम आदमी पार्टी ने अधिवक्ता अरविंद वर्मा को किया प्रत्याशी घोषित, कार्यकर्ताओं में खुशी. देखें

सर्वप्रथम अंतिम और तीसरे दिन के मुख्य अतिथि संदीप कुमार डुकलान (तीरंदाज कोच उत्तराखंड और प्रभारी कोटद्वार स्टेडियम) को संस्थान के एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर अजय राज नेगी द्वारा पुष्प्गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि मयंक कोठारी (डायरेक्टर, एम0के0वी0 एन0), कुणाल रावत (डायरेक्टर, बाल भारती प0 स्कूल), मोहन सिंह बिष्ट (प्रधानाचार्य, राइजिंग सन) एवं हुकुम सिंह नेगी (चेयरमैन, नवयुग प0 स्कूल) का स्वागत संस्थान के डायरेक्टर (एडमिन) ले0 कर्नल बी0एस0 गुसांई द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।


छात्रा वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में - एम0के0वी0एन0 स्कूल ने डेफोडिल्स स्कूल को 15-5, 14-16, 16-14 से हराया। नवयुग स्कूल ने एस0जी0आर0आर0 को 15-5, 15-8 से हराया। छात्र वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में - आर0सी0डी0 स्कूल ने आई0एच0एम0एस0 को 16-14, 15-11 से हराया। बालभारती स्कूल ने जी0आई0सी0 कोटद्वार को 15-10, 15-9 से हराया। अंत में टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले कड़े संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ टीमों ने जीते -छात्रा वर्ग का फाइनल - एम0के0वी0एन0 स्कूल ने नवयुग प0 स्कूल को 15-8 और 15-11 से सीधे सेटों में हराकर चैम्पियनशिप पर कब्जा किया।


छात्र वर्ग का फाइनल -

बाल भारती स्कूल ने आर0सी0डी0 स्कूल को 15-11 और 15-9 के सीधे सेटो से हराया और चैम्पियन बनी।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा विजेताओं को चैम्पियनशिप ट्राफी, प्रमाण पत्र एवं टी-शर्ट प्रदान की गई, एवं सभी निर्णायक मंडल को भी प्रशस्ति पत्र एवं टी-शर्ट प्रदान की गई।खिलाड़ियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए -बेस्ट डिफेन्डर रहे पूजा शर्मा (डेफोडिल्स स्कूल) एवं नितेश (आई0एच0एम0एस0 कोटद्वार)। बेस्ट स्मेशर रहे साक्षी चैहान (नवयुग स्कूल) एवं प्रियांशु नेगी़ (आई0एच0एम0एस0कोटद्वार)। बेस्ट लिफ्टर रहे दीक्षा (एम0के0वी0एन0) एवं दिव्यान्शु गौड़ (एम0के0वी0एन0)।इमरजिंग प्लेयर आफ गर्ल सरिता रावत ( नवयुग स्कूल) रही। इमरजिंग प्लेयर आफ ब्वाय मनमोहन (आर0सी0डी0 स्कूल)। प्लेयर आफ द टूर्नामेंट का खिताब कनिष्का (एम0के0वी0एन0 स्कूल) और आकाश रावत (बाल भारती स्कूल) को दिया गया।मुख्य अतिथि संदीप कुमार डुकलान ने टूर्नामेंट को सफल एवं प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए बधाई दी एवं खेलों के प्रति बढ़ती जागरूकता की भी तारीफ की, उन्होंने सभी खिलाड़ियों को मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। 


उन्होंने अपने संबोधन में संस्थान एवं सोसाइटी को इस प्रकार की जिम्मेदारी लेने पर धन्यवाद के साथ-साथ अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित की।कार्यक्रम का संचालन रितु रावत, खुशी, अमीषा, शैलेश, शरद, अदिती, श्रृष्टि ने संयुक्त रूप से किया। टूर्नामेंट में कोमेन्ट्री की जिम्मेदारी मधुसूदन अधिकारी एवं अनुराग सेमवाल ने निभाई। अधिकारिक रूप से आज के मैचों के निर्णायक मंडल में सतेन्द्र रावत, तेजेन्द्र रावत, अशोक जखमोला, संतोष पंत, प्रमोद रावत एवं दृष्टांत बिष्ट रहे। 


संस्थान के क्रीडा विभाग प्रशिक्षक प्रांजल रावत, मोहित उपाध्याय, पंकज कुकरेती एवं आयोजक मंडल के अन्य सभी सदस्यों ने तन्यमयता से पूरे टूर्नामेंट को सफल बनाने में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के उच्च पदाधिकारियों, विभागाध्यक्षों, अध्यापकों, अन्य कर्मचारियों एवं सभी विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति से अपनी-अपनी भूमिका बखूबी निभाई। टूर्नामेंट में सोसाइटी के सचिव बी0एस0 नेगी, संस्थान के डायरेक्टर(एडमिन) ले0कर्नल बी0एस0 गुँसाई, एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर अजय राज नेगी, डायरेक्टर(एकेडमिक्स) टी0के0 जोशी, प्रदीप रावत, सुरेन्द्र जगवाण, एंव सभी विद्यार्थी आदि मौजुद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ