पौड़ी गढ़वाल। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सफल संपादन हेतु सामान्य प्रेक्षक डॉ0 पार्थ सारथी मिश्रा (पौड़ी व श्रीनगर ) ने विधानसभा पौड़ी के अंतर्गत नगर क्षेत्रीय पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां, पेयजल, शौचालय, विद्युत, बजुर्ग व दिव्यांग जनों के लिए बैठने सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
ये भी पढ़ें: पौड़ी: शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को किया याद! देखें
उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि समस्त बूथों में व्यवस्थाएं पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिससे मतदान स्थल में आने वाले मतदाताओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने मतदान स्थल में पहुंचकर संबंधित आरओ से मतदाताओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने नए मतदाताओं की जानकारी लेते हुए कहा कि मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए जागरूक करें। जिससे शत प्रतिशत मतदान हो सकेगा।
0 टिप्पणियाँ