Ticker

10/recent/ticker-posts

पौड़ी पुलिस ने 150 मीटर गहरी खाई से घायलों को निकाला बाहर! माण्डाखाल से सीकू जाने वाले मार्ग पर हुआ हादसा. देखें


मनोज नौडियाल

पौड़ी गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाली किसी भी आपदा/दुर्घटना सम्बन्धी घटना घटित होने पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। 

ये भी पढ़ें: प्रेक्षक डॉ0 पार्थ सारथी मिश्रा पौड़ी व श्रीनगर ने विधानसभा पौड़ी के अंतर्गत नगर क्षेत्रीय पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण! देखें

जिसके क्रम में आज दिनाँक 30.01.2022 को डीसीआर के माध्यम से कोतवाली पौड़ी पुलिस को सूचना प्राप्त हुयी कि माण्डाखाल से सीकू जाने वाले मार्ग के पास वाहन संख्या UK07J 1924 लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गयी है। उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुँसाई मय पुलिस टीम के साथ राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुँचे तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया। उक्त वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे, जिन्हे उपचार हेतु पौड़ी लाया गया। घायल : - सम्पत सिंह व उनकी पत्नी सरिता निवासी बैसवाड़ा, पट्टी खातस्यूँ, जनपद पौड़ी गढ़वाल। वहीं, पुलिस टीम में निरीक्षक विनोद सिंह गुँसाई, आरक्षी कुलदीप, आरक्षी अर्जुन सिंह, आरक्षी शेखर सैनी, आरक्षी रामशरण मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ