पौड़ी गढ़वाल। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ हेतु आज राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी में पर्यवेक्षक पौड़ी व श्रीनगर डॉ0 पार्थ सारथी मिश्रा, सामान्य प्रेक्षक राजीव रतन यमकेश्वर व कोटद्वार, सामान्य प्रेक्षक केएस दयानंद चौबट्टाखाल, जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने स्ट्रांग कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने पर्यवेक्षकों को अलग-अलग स्ट्रांग रूम में जाने हेतु रूट की जानकारी दी। मुख्य पर्यवेक्षक ने कहा कि ड्यूटी में तैनात कार्मिकों के लिए समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
_________________________________________
_________________________________________
मीडिया प्रमाणिकरण एवं निगरानी समीति सेल, जनपद निर्वाचन कन्ट्रोल रूम, सी-विजिल तथा जीपीएस ट्रेकिंग कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण
पौड़ी गढ़वाल। सामान्य प्रेक्षक केएस दयानन्द द्वारा आज जनपद के मीडिया प्रमाणिकरण एवं निगरानी समीति सेल, जनपद निर्वाचन कन्ट्रोल रूम, कान्टेक्ट टेªसिंग केन्द्र, सी-विजिल तथा जीपीएस ट्रेकिंग कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
_________________________________________
नामांकन केंद्रों का निरीक्षण
________________________________________
विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस व बीएसएफ के जवानों ने नगर में किया मार्च पास्ट
_________________________________________
विधानसभा चुनाव-2022 के संबंध में सामान्य समीक्षा बैठक
पौड़ी गढ़वाल। सामान्य प्रेक्षक डॉ0 पार्थ सारथी मिश्रा (पौड़ी व श्रीनगर ), राजीव रतन((यमकेश्वर व कोटद्वार ) व के0 ए0 दयानंद(चौबट्टाखाल व लैंसडाउन) तथा पुलिस प्रेक्षक अविनाश कुमार और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की संयुक्त अध्यक्षता में राजनैतिक पार्टी के प्रतिनिधियों व प्रत्याशियों तथा निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में सामान्य विधानसभा चुनाव-2022 के संबंध में सामान्य समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
सामान्य प्रेक्षक डा0 पार्थ सारथी मिश्रा ने राजनैतिक प्रतिनिधियों व प्रत्याशियों से जनपद में सामान्य निर्वाचन से संबंधित व्यवस्थाओं का फिडबैक और निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की शंका, समाधान व सुझाव प्राप्त करते हुये सभी को आर्दश आचार संहिता और कोविड प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से अनुपालन करने को कहा। उन्होंने निर्वाचन को शांतिपूर्ण पारदर्शिता, गोपनियता और व्यवस्थित तरीके से सम्पादित कराने के लिये सभी से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि राजनैतिक प्रत्याशियों को किसी भी प्रकार के कैम्पेन तथा प्रचार-प्रसार की मानक के अनुरूप पूर्व अनुमति लेकर ही कार्य करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने मतदान प्रतिशत को बढाने के लिये राजनैतिक प्रतिनिधियों को भी अपनी ओर से प्रयास करने को कहा।
पुलिस प्रेक्षक अविनाश कुमार ने सभी राजनैतिक प्रतिनिधियों से कहा कि निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि न कि जाये, जिससे निर्वाचन की गोपनियता प्रार्दशिता और सुचिता पर किसी भी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव पड़े। उन्होंने निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार के प्रलोभन, मतदान के दौरान मतदाता के मार्ग में किसी भी प्रकार की बाधा, पैसों व शराब का प्रोलोभन अथवा कोई ऐसी गतिविधि जो आचार संहिता के विपरित हो को किसी भी प्रकार से ना करने की अपील की।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 विजय कुमार जोगदण्डे ने सभी राजनैतिक प्रतिनिधियों से एक बार पुनः निर्वाचन से जुड़े हुये मुख्य-मुख्य बिदंुओं को दोहराया तथा उन बातों को सांझा किया जिसका राजनैतिक दलों व प्रत्याशीयों को अनिवार्य रूप से पालन करना है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनैतिक दल तथा प्रत्याशि की निर्वाचन से संबंधित कोई भी शिकायत अथवा सुझाव हो तो उसको ऑनलाइन और ऑफलइन किसी भी माध्यम से साझा किया जा सकता है। उन्होंने समाधान पोर्टल, 1950 टोल फ्री नम्बर, सी-विजिल, नेशनल ग्रीवंास पोर्टल अथवा जनपद निर्वाचन कंट्रोल रूम0-1368-223176,223779 व 223175 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत आर्य, मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद्र, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत तेग सिंह, भाजपा से दिगम्बर सिंह नेगी व विनोद कुमार घिल्डियाल, कांग्रेस से अद्धैत बहुगुणा, डा0 सत्यप्रकाश नैथानी व प्रेम सिंह, आम आदमी पार्टी से विजय पाल सिंह व त्रिलोक सिंह रावत तथा समाजवादी पार्टी से जयप्रकाश टम्टा उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ