कोटद्वार। "हम ही हम हैं तो क्या हम हैं और तुम ही तुम हो तो क्या तुम हो", इसको थोड़ा आगे बढ़ाते हैं, असली बात तो तब बनती है जब साथ हम-तुम हों! इसी बात को चरितार्थ करती रूरल बिज़नेस इनक्यूबेटेर सुखद स्थिति कोटद्वार में तब आई जब जनवरी 12 को सिंबलचौड़ के पास "देवभूमि घरया एवम् जैविक स्टोर का" आउटलेट का एक सादे समारोह द्वारा उद्घाटन किया गया, गिनिती के 25 लोग और उसमें भी बहुतायत में बहनें राहगीरों का बरबस ध्यान खींच रही थी और ट्रैफिक धीमा और कौतूहल भरा बन गया था।
सुंदर बात यह थी कि सब कॉविड प्रोटोकॉल का पालन कर रहे थे। हमारे प्रतिनिधि को सुखद आश्चर्य हुआ की हाल ही में शुरू हुए इनक्यूबेटर में हर्बल और एयरोमैटिक बैच में प्रशिक्षण ले रही बहनों ने इस आउटलेट का उद्घाटन किया।
आनंद की दो बातें और थी एक तो यह स्टोर शुरू किया गया एन०आर०एल०एम० यानी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के नवीन जो हाल में ब्लॉक मिशन मैनेजर के तौर पर पोखड़ा में सेवारत हैं और जिनका ग्रामीण संगठनों से एक भावात्मक रिश्ता रहा है। यह आउटलेट पौड़ी के विभिन्न ब्लॉक में बहनों द्वारा बनाए उत्पाद के विक्रय को समर्पित है दूसरा इनक्यूबेटर की बहनें जिस उद्यम को शुरू करना चाहती है, उसका एडवांस ऑर्डर और सेल्फ स्पेस भी मिल गया।
0 टिप्पणियाँ