पौड़ी गढ़वाल। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ हेतु एनआईसी कक्ष पौड़ी में पर्यवेक्षक पौड़ी व श्रीनगर डॉ0 पार्थ सारथी मिश्रा, सामान्य प्रेक्षक राजीव रतन यमकेश्वर व कोटद्वार, सामान्य प्रेक्षक केएस दयानंद चौबट्टाखाल, जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में राजनैतिक पार्टियों की उपस्थिति में ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जनपद के प्रत्येक बूथों में 04 कार्मिकों की तैनाती की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्मिकों का डाटा तैयार किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने आयोजित द्वितीय रेंडमाइजेशन में पर्यवेक्षकों व राजनैतिक पार्टियों से आये प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए अवगत कराया कि डाटा के आधार पर कार्मिकों को नियुक्ति आदेश जारी भी किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ