मनोज नौडियाल
उत्तराखंड। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा उत्तराखंड ने प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली मांग की आवाज जन-जन तक पहुंचाने के लिए नव वर्ष के कलेंडर का विमोचन राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत के माध्यम से सूक्ष्म कार्यक्रम के माध्यम से लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में किया गया।
ये भी पढ़ें: कोटद्वार में बीए ऑनर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ! देखें
जिसमें बी पी सिंह रावत ने जोर देकर कहा है कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, जिसमें एनपीएस कार्मिकों की निर्णायक भूमिका होगी एनपीएस कार्मिकों और एनपीएस कार्मिक के परिवार जन, मित्र जन सभी पुरानी पेंशन बहाली मांग के लिए वोट करेगें जो पार्टी एनपीएस कार्मिकों की पीड़ा को समझने का प्रयास करेगी और अपने घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को प्रमुखता से रखेगी एनपीएस कार्मिक उस पर विचार करेगा। कलेंडर विमोचन कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद डिमरी, मोहमद सादिक, उत्तम सिंह, आशीष डोभाल, जयपाल सिंह रावत, एच एस रावत, जावेद अनवर, त्रिलोक सिंह रावत मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ