पौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा आज 26 जनवरी के अवसर पर कैम्प कार्यालय में ध्वजा रोहण किया गया।
जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर वहां उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हम उन सब स्वतंत्रता सेनानियों और बुद्धिजीवियों के ऋणी हैं जिन्होंने हमें आजादी दिलाई और जिन बुद्धिजीवियों के द्वारा संविधान का निर्माण किया गया। संविधान में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक तीनों प्रकार की समानता का जिक्र किया गया है। कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी निर्वहन करना चाहिए और सोचना चाहिए कि जो समाज का गरीब, वंचित वर्ग है वह भी समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सके। हमें गांधी, टैगोर, विवेकानंद जैसे नैतिकता प्रदान करने वाले व्यक्तियों तथा सुभाष चंद्र बोस, भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेनी चाहिए जिन्होंने अपने देश के लिए हर तरह से योगदान दिया।
जिलाधिकारी डॉ जोगदंडे ने कहा कि हमें आगामी विधानसभा निर्वाचन में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना होगा जिस तरह जनपद पौडी हर एक क्षेत्रों में देश में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और निभा रहा है चाहे वह देश की आजादी मैं योगदान हो, चाहे सीमा पर देश की सुरक्षा में और चाहे राजनीति में सभी जगह पौड़ी जनपद अग्रणी भूमिका में है लेकिन मतदान प्रतिशत के मामले में संतोषजनक स्थिति में नहीं है। इसलिए उन्होंने अपील की कि जनपद के समस्त वासी मतदान में अधिक से अधिक प्रतिभाग करें। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें अपने दायित्वों का इस तरह से निर्वहन करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी हमारे योगदान से प्रेरणा ले सकें। जिलाधिकारी ने इस दौरान संविधान की प्रस्तावना पढ़कर नागरिकों को अपने दायित्वों को सकारात्मक तरीके से निर्वहन करने की शपथ भी दिलाई।
इस दौरान कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी इला गिरी, उप जिलाधिकारी लैंसडाउन, स्मिता परमार, उपजिलाधिकारी कोटद्वार मुक्ता मिश्रा सहित संबंधित उच्च अधीनस्थ कार्मिक उपस्थित थे।
साथ ही अपर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीराल ने कमिश्नरी कार्यालय में ध्वजा रोहण करते हुए सविंधान की शपथ भी दिलाई। जनपद गढ़वाल में 73वें गणतंत्र दिवस को मण्डल मुख्यालय, सहित जनपद के समस्त क्षेत्रों में ध्वजारोहण तथा संविधान की शपथ के साथ धूमधाम से मनाया गया। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने 9:00 बजे कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण कर उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दी। इसके अलावा 9:30 बजे आयुक्त कार्यालय में अपर आयुक्त नरेंद्र क्वीराल तथा कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ भी दिलाई। वही कंडोलिया खेल मैदान में जिलाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण दिन है जब भारत काफी गर्व के साथ संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूम में 73वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। गणतंत्र दिवस कोविड-19 का अनुपालन करते हुए मनाया गया। जिलाधिकारी डॉ जोगदंडे ने कहा की गणतंत्र दिवस 26 तारीख को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी तारीख को भारतीय संविधान लागू हुआ था। इस दौरान उन्होंने देश के महान व्यक्तियों की विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होने देश के स्वतंत्रता सैनानियों को याद करते हुए नमन किया साथ ही देश की आजादी के लिये अपने प्राणों की आहूती देने वाले वीरों नायको तथा देश की सीमाओं पर शहीद होने वाले जवानों को भी याद किया। कहा कि हमारे संविधान में महात्मा गांधी, ग्राम स्वराज, सामाजिक, आर्थिक सहित अन्य का उल्लेख किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से हिन्दुस्तान के लिये आज का दिन गौरवशाली व ऐतिहासिक है, और हमारी यह पीढ़ी सौभाग्यशाली हैं। जिन्होंने आजाद हिन्दुस्तान को बनते हुये देखा है, इसलिए हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट भी किया। इसके अलावा एसएसस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने ध्वजारोहण कर वहा उपस्थित कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न तहसील, विकासखंडों तथा समस्त कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर कोविड-19 का अनुपालन करते हुए गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एसएसपी यशवंत सिंह चौहान, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य, एएसपी अनूप काला, सीओ सदर प्रेमलाल टम्टा, आरआई विपेंद्र सिंह सहित दीपक नेगी, मनोज रावत, प्रदीप बिष्ट अन्य उपस्थित थे। |
वीडियो:
73 वां गणतन्त्र दिवस के अवसर पर पौड़ी गढ़वाल के कंडोलिया मैदान मे भव्य परेड का किया गया आयोजन
पौड़ी गढ़वाल। 73 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद पौड़ी गढ़वाल के कंडोलिया मैदान में भव्य परेड का आयोजन किया गया। परेड शुभारम्भ के दौरान मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे द्वारा सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया तथा परेड की सलामी ली गयी। सम्पूर्ण परेड में 5 प्लाटून थीं। जिसमें आर्म्ड़ पुलिस, सिविल पुलिस, जिला होमगार्ड़स, एन0सी0सी0 की 02 प्लाटून मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी पौड़ी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा तथा पुलिस परिवार के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद पुलिस लाईन, पुलिस कार्यालय एवं समस्त थाना/चौकियों में किया गया ध्वजारोहण
73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त चौहान द्वारा पुलिस लाईन प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया, साथ ही उपस्थित सभी कर्मचारी गणों को भारतीय संविधान की एकता एवं अखंडता को बनाये रखने की शपथ दिलाई गई।
पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय पौड़ी में किया ध्वजारोहण
कोटद्वार वार्ड 2 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण
देहरादून। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जेपी प्लाजा कारगी रोड में सभी क्षेत्रवासीयों के साथ मिलकर महिला उत्थान सशक्तिकरण की पूरी टीम ने ध्वज फहराया। इस दौरान लोगों को प्रसाद स्वरूप मिष्ठान भी वितरण किया गया। महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट की संस्थापक रेनू रौतेला ने लोगों को गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी, वहीं आमजन को मतदान के लिए भी जागरूक किया।
0 टिप्पणियाँ