Ticker

10/recent/ticker-posts

कोटद्वार पुलिस ने की गौ वंश अधिनियम के तहत कार्यवाही! मामले में एक महिला गिरफ्तार. देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवंत चौहान द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी चैकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

ये भी पढ़ें: महाविद्यालय कोटद्वार में एम.एस.सी बायोटेक्नोलॉजी में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ! देखें

जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनोद कुमार मय पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग मुखबिर की सूचना पर स्कूल न0- 03 लकड़ी पड़ाव, कोटद्वार के पास से एक महिला रिहाना परवीन को मय चार खुर, 50 किलो गौ मांस, पाटल, छुरी व तराजू बाट के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले में संलिप्त उसके अन्य 03 साथी मौके से फरार हो गये। जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0- 17/2022, धारा- 3/5/11/1 गौ वंश अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी है। गिरफ्तार शुदा महिला अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है। अभियुक्ता को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में वांछित अभियुक्त शहजाद कुरैशी उर्फ मैगी पुत्र मोहनसीन, निवासी मौ0 हवेली, थाना नजीबाबाद (उ0प्र0), वाहिदा कुरैशी पुत्र अज्ञात, निवासी तेलियों मौहल्ला नगीना, बिजनौर (उ0प्र0), कशीम कुरैशी उर्फ बुल्ला पुत्र शहीद, निवासी मजाफ्तागंज, थाना नजीबाबाद (उ0प्र0) शामिल हैं। 

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, महिला उपनिरीक्षक ममता मखलोगा, आरक्षी कुलदीप, आरक्षी आकाश मीणा, आरक्षी अमित कुमार, आरक्षी गौरव यादव शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ