Ticker

10/recent/ticker-posts

हिमगिरि ज़ी विश्व विद्यालय ने कोटद्वार के 3 प्रतिष्ठित स्कूलों में क्विज प्रतियोगिता का किया आयोजन! देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार..... उत्तराखंड के देहरादून स्थित हिमगिरि ज़ी विश्व विद्यालय ने कोटद्वार के 3 प्रतिष्ठित स्कूलों में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रथम चरण में सुबह रा. ई. का. कोटद्वार में हिमगिरि ज़ी विश्वद्यालय के विशेषज्ञ मनोज गरिया एवं दीपक बिष्ट द्वारा सर्वप्रथम एक कैरियर काउन्सलिंग सत्र का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें: विकासखंड पोखडा के ग्राम पंचायत ऐरोली तल्ली में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत अमृत सरोवर का निर्माण कार्य हुआ प्रारम्भ! देखें

जिसमें रा. ई. का. कोटद्वार के 100 बच्चो ने प्रतिभाग किया। संयोजक शिक्षक संतोष सिंह नेगी ने बताया कि इसमें 12 के बाद होने वाले कोर्स ए उनके लिए होने वाले अलग-अलग कोर्स की जानकारी प्रदान की गई।

शिक्षक सितांशु कुकशाल ने बताया कि विद्यालय में प्रतिभा दिवस की पूर्व दिवस में क्विज प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें 140 बच्चो ने प्रतिभाग किया और इस प्रतियोगिता के विजेताओं को कल प्रतिभा दिवस पर हिमगिरि जी विश्वविद्यालय की तरफ से भी सम्मानित किया जाएगा।


इसके पश्चात कैरियर कॉउंसललिंग के कार्यक्रम आर्यकन्या इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक अलका बिष्ट ने बताया कि इस कार्यक्रम में 120 बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया जिससे बालिकाओं को भविष्य में कोर्स निर्धारित करने में आसानी होगी। तत्पश्चात आर्यकन्या में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसके पश्चात कैरियर कॉउंसललिंग के कार्यक्रम आर्यकन्या इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक अलका बिष्ट ने बताया कि इस कार्यक्रम में 120 बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिस से बालिकाओं को भविष्य में कोर्स निर्धारित करने में आसानी होगी। तत्पश्चात आर्यकन्या में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

क्विज प्रतियोगिता में बालिकाओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। जिनकी संख्या लगभग 150 थी। इस दौरान प्रधानाचार्या रेणु नेगी ने विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के तीसरे चरण में गाड़ीघाट स्थित जे पी इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वहाँ के विद्यार्थियों को 12 के बाद के कोर्स और अब लागू होने वाले अनेक नए बदलावों के बारे में बताया गया। 


विभिन्न क्षेत्रों के लिए कौन-कौन से फॉर्म भरने होते है और क्या-क्या योग्यता उसमें चाहिए होती है इस पर विस्तार से बच्चो को बताया गया। कार्यक्रम संयोजक विवेक कुकरेती ने बताया कि बच्चो ने बहुत रुचि दिखाई एवं अनुरोध किया कि भविष्य में भी इस तरह का कार्यक्रम हो। इसके पश्चात क्विज प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें लगभग 50 बच्चो ने प्रतिभाग किया। हिमगिरि ज़ी विश्वविद्यालय देहरादून से आये विशेषज्ञ मनोज गरिया एवं दीपक बिष्ट द्वारा बताया गया कि कल प्रत्येक विद्यालय के प्रथम 3 एवं बाद के 10 बच्चो को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ