Ticker

10/recent/ticker-posts

उत्तराखंड अधिकारी कार्मिक शिक्षक महासंघ को मजबूत बनाने के लिए प्रांतीय पदाधिकारियों का जनपद भ्रमण! देखें


मनोज नौडियाल

चंपावत...... उत्तराखंड अधिकारी कार्मिक शिक्षक महासंघ को मजबूत बनाने के लिए के प्रांतीय पदाधिकारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जोशी के नेतृत्व में जनपद भ्रमण पर चंपावत पहुंचे। इस दौरान प्रांतीय पदाधिकारियों और अध्यक्ष दीपक जोशी के सुझाव और दिशानिर्देशों से जनपद चंपावत के कार्मिक शिक्षक अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल से संबंधित विभिन्न कार्यो के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक! देखें

पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि जनपद के कार्मिकों, शिक्षकों, अधिकारियों ने उत्तराखंड अधिकारी कार्मिक शिक्षक महासंघ को मजबूत बनाने का संकल्प लिया है। जिसको लेकर ही प्रांतीय पदाधिकारी, प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जोशी के नेतृत्व में जनपद भ्रमण कर उत्तराखंड अधिकारी कार्मिक शिक्षक महासंघ को मजबूत बनाने का प्रयास कर रहे हैं, इस क्रम में जनपद चंपावत का भ्रमण किया गया। इसको देखते हुए चंपावत कार्मिकों, शिक्षकों ने प्रांतीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दीपक जोशी प्रांतीय अध्यक्ष, प्रांतीय पदाधिकारी वीरेंद्र सिंह गुसाई, डी एस सरियाल, सीताराम पोखरियाल, विक्रम सिंह रावत, केदार सिंह सहित जनपद के भूपेंद्र प्रकाश जोशी अध्यक्ष, गोविंद सिंह बोहरा महामंत्री, सुरेंद्र सिंह सोन कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न घटक संघ के सदस्य पदाधिकारी उपस्थित रहे!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ