Ticker

10/recent/ticker-posts

जनपद पुलिस द्वारा स्कूलों में छात्र-छात्राओं को नशा निषेध के सम्बंध में किया जागरूक! देखें


मनोज नौडियाल

दुगड्डा..... वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को स्कूल/कॉलेजों में “जागरूक्ता अभियान” चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। 

ये भी पढ़ें: जनपद की लक्ष्मणझूला पुलिस ने किया वारंटी को किया गिरफ्तार! देखें

जिसके क्रम में जनपद के थाना कोटद्वार पुलिस व कालागढ़ पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज दुगड्डा एवं राजकीय इंटर कॉलेज कालागढ़ में छात्र-छात्राओं/अभिभावकों को बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों यातायात के नियमों आदि के बारे में जानकारी दी गयी। छात्राओं को बताया गया कि यदि उनके साथ कोई भी व्यक्ति अपमानजनक व्यवहार करता है या छेड़छाड़ करता है तो इस तरह की घटनाओं को कदापि नजर अंदाज न करें, इसकी सूचना तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को दें। 


शराब, सिगरेट, तंबाकू, एवं ड्रग्स जैसे जहरीले पदार्थ का सेवन से युवाओं को दूर रहने हेतु बताया गया। वर्तमान में बढ़ते इंटरनेट के प्रयोग व ऑनलाइन गेम के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई तथा छात्र/ छात्राओं को करियर काउन्सलिंग, बाल अपराध, महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल भिक्षा वृत्ति, साइबर क्राइम, नशा मुक्ति तथा उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार के एप जैसे- गौरा शक्ति एप, देवभूमि एप, उत्तराखण्ड ट्रैफिक आई एप के साथ-साथ डॉयल- 112, 1090, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ