Ticker

10/recent/ticker-posts

जनपद की लक्ष्मणझूला पुलिस ने किया वारंटी को किया गिरफ्तार! देखें


मनोज नौडियाल

लक्ष्मणझूला..... वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। 

ये भी पढ़ें: शिक्षा से शिखर तक स्वयंसेवी संस्था के तत्वाधान में टीकाकरण शिविर का आयोजन! देखें

जिसके क्रम में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुँवर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.05.2022 को थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त महक सिंह चौधरी (उम्र 34 वर्ष) निवासी- निकट शिव मंदिर, अमेज़न मेडिकल एजेंसी जमालपुर कला, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार जो काफी समय से फरार चल रहा था। को प्रभावी पतारसी सुरागरसी कर ओल्ड बीकानेर रानीपुर मोड कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी गढ़वाल के न्यायालय से अंतर्गत धारा 138 NIT एक्ट में गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक श्रद्धानंद सेमवाल, हेड कांस्टेबल प्रशिक्षु नीरज कुमार, आरक्षी मेजर सिंह शामिल रहे!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ