Ticker

10/recent/ticker-posts

भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल के कैरियर काउंसलिंग सेल के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन! देखें


मनोज नौडियाल

जयहरीखाल..... भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल के कैरियर काउंसलिंग सेल के तत्वावधान में दिनांक 19.05.2022 को सहायक सम्भागीय अधिकारी (प्रवर्तन) कोटद्वार अभिलाष गैरोला द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर मोटर वाहन अधिनियम 1986 की विभिन्न धाराओं पर विस्तार से अपने विचार रखे गए। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को ISI हेलमेट , सीट बेल्ट आदि उपयोगी वस्तुओं का प्रयोग करने की अपील की।

ये भी पढ़ें: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर कार्यक्रम! जिस घर में बेटी नहीं, वह घर घर नहीं: स्पीकर. देखें

साथ ही छात्र-छात्राओं को संघ लोक सेवा आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग में चयन प्रकिर्या के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई और विषयों के चुनाव करने में सावधानी रखने की सलाह दी गई, मंत्र स्वरूप कहा गया कि छात्र-छात्रों को असफलताओं से विचलित न होकर उसको सीखने की प्रेरणा मानते हुए किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। 


कैरियर काउंसलिंग सेल में उपस्थित छात्र- छात्राएं सिमरन बानो, शालिनी रावत, नौशीन, विकास काला ने अपनी प्रतियोगिता तैयारी संबंधी समस्याओं का निदान करने विषयक प्रश्न पूछे। इस अवसर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० लवनी रानी राजवंशी द्वारा भी छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों पालन करने हेतु कहा गया और कड़ी मेहनत कर संघ लोक सेवा आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया गया। 

वीडियो:


मंच का संचालन प्रो oएस०पी० मधवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ० डी सी मिश्रा, डॉ० संजय मदान, डॉ० वीरेंद्र कुमार सैनी, डॉ० वरुण कुमार, डॉ० मौ० शहजाद, डॉ० आर के सिंह, डॉ० पंकज बहुगुणा, Dr श्रद्धा भारती, Dr विनिता,Dr गुंजन आर्य , Dr पवनिका चंदोला, Dr शेफाली रावत , Dr शुभम काला एवम अन्य समस्त स्टाफ उपस्थित रहें!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ