मनोज नौडियाल
कोटद्वार...... विधि आयोग के अध्यक्ष रहे वरिष्ठ अधिवक्ता जगमोहन सिंह नेगी की प्रथम पुण्य तिथि पर स्थानीय अधिवक्ताओ एवं उनके परिजनों के द्वारा उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कोटद्वार बद्रीनाथ मार्ग स्थित उनके कार्यालय मे हुए कार्यक्रम मे सर्वप्रथम उपस्थित अधिवक्ताओ, उनके परिजनों एवं स्थानीय गणमान्य लोगो ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हे भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
वहीं पूर्व राज्यमंत्री एडवोकेट जसवीर राणा ने कहा कि स्वर्गीय नेगी जी का सरल व्यक्तित्व था तथा वे अधिवक्ताओ के साथ-साथ आम आदमी की समस्याओ के निदान के लिए सदैव तत्पर रहते थे। आज समस्त अधिवक्ताओ को उनकी कमी खल रही है जिसकी भरपाई असम्भव है।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों मे पूर्व राज्य मंत्री एडवोकेट जसवीर राणा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पंत, पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश कपटियाल, अरविन्द वर्मा, प्रवेश रावत, आशुतोष कण्डवाल, नवीन आर्य, अहसान अहमद, पार्षद अनिल नेगी, अविरल पंत,उमेश बिष्ट सहित बडी संख्या मे लोग उपस्थित रहे!!!



0 टिप्पणियाँ