Ticker

10/recent/ticker-posts

सरकारी भूमियों का स्थलीय निरीक्षण

विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न निर्माण योजनाओं को संचालित किए जाने के लिए अधिकारियों के साथ सरकारी भूमियों का स्थलीय निरीक्षण किया! देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार..... उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न निर्माण योजनाओं को संचालित किए जाने के लिए अधिकारियों के साथ सरकारी भूमियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राज्य सरकार की भूमियों की जानकारी उन्हे उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। 

ये भी पढ़ें: डीएम की अध्यक्षता में विकासखण्ड एकेश्वर की बीडीसी बैठक! अनुपस्थित अधिकारियों के एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश. देखें

विधान सभा अध्यक्ष ने प्रभारी उप जिलाधिकारी सहित तहसील के अधिकारियों के साथ जयदेवपुर सीगडडी, कौड़िया, काशीरामपुर, कुंभीचौड सहित विभिन्न स्थानों की सरकारी जमीनों का मुआयना किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं एवं निर्माण कार्यों को संचालित किए जाने के लिए उनके द्वारा सरकारी भूमि का निरीक्षण किया गया है। 


उन्होंने कहा कि इन भूमियों पर क्षेत्र वासियों के लिए पार्क, जिम, रिसर्च सेंटर सहित विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य करवाये जाने की उनकी मंशा है जिससे कि लोगों को इसका लाभ मिल सके एवं सरकारी जमीनों पर कोई कब्जा भी ना कर सके। इस दौरान उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, नायब तहसीलदार विकास अवस्थी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने शिवराजपुर, मोटाढाक स्थित आकृति गौ आश्रम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गायों को चारा खिलाया एवं आकृति गौ आश्रम की संचालिका सुषमा जखमोला से गौशाला की जानकारी ली एवं समस्याओं को सुना!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ