पौड़ी गढ़वाल..... पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार की पहल पर प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन शिनाख्त अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवन्त सिंह चौहान जनपद पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती मनीषा जोशी, नोडल अधिकारी श्यामदत्त नोटियाल एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सैनी के पर्यवेक्षण, एएचटीयू प्रभारी कोटद्वार श्रीमती सुमनलता के नेतृत्व में ऑपरेशन शिनाख्त टीम पौड़ी गढ़वाल के उप निरीक्षक कृपाल सिंह द्वारा दिनाँक 19.05.2022 को भरत सिंह रावत पुत्र आनंद सिंह रावत, निवासी- संगम विहार,चौरास, टिहरी गढ़वाल सूचना दी कि दिनाँक 21.03.2015 को अपनी सगी मौसी श्रीमती चंदा देवी पत्नी स्वर्गीय श्री गोविंद सिंह रावत के लड़के निवासी गॉव मरखोडा,थाना-पौड़ी जनपद पौड़ी, हाल निवासी-मकान नम्बर-210, शास्त्री नगर, नियर गुरुद्वारा सेक्टर-19, ओल्ड फरीदाबाद, हरियाणा की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना पौड़ी में मु0अ0स0-07/15 धारा-365 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत है।
ये भी पढ़ें: कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना मेरा संकल्प: स्पीकर! देखें
गुमशुदा भूपेंद्र सिंह की शक्ल सूरत दिनाँक 24.03.2015 को थाना लक्ष्मणझूला इलाके में गंगा नदी में एक अज्ञात मानव पुरुष का शव लवारिश हालात में मिला था जो भूपेन्द्र से मिलती जुलती है। इस सूचना पर श्री भरत सिंह रावत थाना लक्ष्मणझूला आकर थाने में रखे अज्ञात शव रजिस्टर में लगे एक अज्ञात मानव पुरुष जो दिनाँक 24.03.2015 को लवारिश हालत में गंगा नदी में मिला था का शव फोटो हुलिया आदि को देखकर पहचानकर बताया कि यह ही मृत व्यक्ति मेरी मौसी श्रीमती चंदा देवी जी के पुत्र भूपेंद्र सिंह रावत का है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्री प्रदीप कुमार, उप निरीक्षक श्रद्धानंद सेमवाल, उप निरीक्षक कृपाल सिंह, आरक्षी मुकेश कुमार, आरक्षी सुरजीत सिंह, आरक्षी मनोज नेगी शामिल रहे!!!


0 टिप्पणियाँ