Ticker

10/recent/ticker-posts

महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन! देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार...... डॉ०पी०द०ब०हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में आज समाजशास्त्र विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय टैबलेट के माध्यम से क्षेत्रीय अध्ययन कार्य था। समाजशास्त्र विभाग प्रभारी डॉ तनु मित्तल ने बताया कि महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो जानकी पंवार के दिशा निर्देशन में मुख्यमंत्री टैबलेट योजना के तहत लाभान्वित एम ए चतुर्थ सेम के छात्र छात्राओं को टेबलेट के माध्यम से क्षेत्रीय अध्ययन कार्य कैसे किया जा सकता है बताया गया।

ये भी पढ़ें: जनपद पौड़ी ऑपरेशन शिनाख्त टीम ने किया अज्ञात शव की शिनाख्त! देखें

डॉ तनु मित्तल ने बताया की एम ए चतुर्थ सेम में डेसरर्टेशन पंचम प्रश्न पत्र है। जिसको इस वर्ष सभी छात्र छात्राओं को टेबलेट के माध्यम से संपादित किया जायेगा। इससे छात्र छात्राओं को कार्य करने में आसानी तो होगी ही साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को संचार प्रौद्योगिकी की नवीन तकनीकी का भी ज्ञान होगा। अपने बताया की आज की कार्यशाला में अनुसूची और प्रश्नावली को गूगल फॉर्म के जरिए कैसे बनाया जाता है और ऑनलाइन तथ्यो का संकलन कैसे किया जा सकता है। डॉ तनु मित्तल ने बताया की सभी छात्र छात्राओं ने उत्साह से कार्यशाला में प्रतिभाग किया और गूगल फॉर्म की बारीकियों के बारे में अपने संशय को दूर किया।


कार्यशाला में पूजा, करुणा, संध्या, तनुजा, निशा, कविता, किरण, मीनाक्षी, कामिनी, सविता, सुष्मिता, प्रिया, रानी रावत, मृदुल भट्ट, शुभम, मो० सलमान एवं अन्य छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ