Ticker

10/recent/ticker-posts

अण्डर 21 बालक वर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ! देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार.... अण्डर 21 बालक वर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रवीन रावत पूर्व जिला वॉलीबाल एसोसिएशन अध्यक्ष एवं विक्षिष्ट अथिति अन्तराष्ट्रीय कोच सुनील रावत एवं प्रमोद रावत कोच के कर कमलो द्वारा किया गया। 

ये भी पढ़ें: जन जागरूकता रैली निकाल कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश! देखें

बता दें कि आयोजित अण्डर 21 बालक वर्ग में कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्धघाटन मैच यूनिक क्लब एवं आई एच् ऍम एस- बी टीम के मध्य खेला गया। जिसमें यूनिक क्लब ने सीधे सेटों में 15-10, 15-9 से मुकाबला अपने नाम किया एवं बाकि के मैचो में अन्य सभी टीमें अपना उच्च प्रदर्शन करते हुये सेमिफाइनल में मवाकोट, यूनिक क्लब,आई एच् ऍम एस- ए एवं स्टेडियम क्लब की टीम प्रवेश कर गयी। सेमीफाइनल मुकाबले कल 02-06-2022 को शाम को 4 बजे से खेले जायेंगे।


इन मैचों के निर्णायक मण्डल में सत्येंद्र रावत, पवनीश चंदोला, नवनीत, परीक्षित रावत, सतीश मौर्या, दीपक बिष्ट, अशोक जखमोला रहें। जानकारी जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव सतीश मौर्या के द्वारा दी गई!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ