Ticker

10/recent/ticker-posts

भाजपा महिला मोर्चा की तीन जून को होने वाले कार्यक्रम को लेकर बैठक! देखें


मनोज नौडियाल

ऋषिकेश..... भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आगामी तीन जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर बैराज रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में तैयारी बैठक हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम आठ वर्ष के कार्यकाल पर महिलाओं के लिए उनके द्वारा लागू योजनाओं के संबंध में आभार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: धार्मिक स्थलों में नियम विरूद्ध प्रयोग किये जा रहे लाउडस्पीकर/ ध्वनि यन्त्रों को हटाने सम्बन्धी अभियान के तहत जनपद पुलिस द्वारा धार्मिक प्रबंधको के साथ की गयी गोष्ठी! देखें

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महिलाओं के उत्थान, सशक्तिकरण बनाने की दिशा में कई योजनाएं लागू हैं। जिनका लाभ देशभर की महिलाएं उठा रहीं है। बताया कि प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, निशुल्क सिलाई मशीन योजना, वस्त्र उद्योग के लिए समर्थ योजना, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, 23 करोड़ से अधिक महिलाओं को जनधन खाते से जोड़ना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सत्यापित महिला स्वसहायता समूह सदस्याओं के लिये 5000 रुपये की ओवरड्राफ्ट सुविधा आदि योजनाओं की सौगातें महिलाओं को प्रदान की है। 


अग्रवाल ने बताया कि आगामी तीन जून को देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा भवन में आभार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें ऋषिकेश विधानसभा से करीब 500 महिलाएं शामिल होंगी। बताया कि इस मौके पर प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम भी उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर महिला मोर्चा ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष उषा जोशी, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा समा पंवार, महामंत्री ऋषिकेश सीमा रानी, महामंत्री श्यामपुर पुनीता भंडारी, उपाध्यक्ष माधवी गुप्ता, निर्मला उनियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अनिता तिवाड़ी, पार्षद रीना शर्मा, सुंदरी कंडवाल, आरती दुबे, शशि सेमल्टी, गीता मित्तल आदि महिला मोर्चा की सदस्या मौजूद रहीं!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ