Ticker

10/recent/ticker-posts

विधायक ने किया मस्टखाल पुल्यांसु उत्तिण्डा सड़क का शिलान्यास! देखें


मनोज नौडियाल

यमकेश्वर...... यमकेश्वर विधायक रेनु बिष्ट ने राज्य योजना अंतर्गत मस्टखाल पुल्यांसु उत्तिण्डा सड़क का शिलान्यास किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा 31.55 लाख की लागत से लगभग 13 किलोमीटर सड़क का निर्माण होना है। 17 साल से सड़क का निर्माण रुका हुआ था कार्यक्रम के दौरान विधायक ने लोनिवि के अधिकारियों को सीघ्र सड़क निर्माण करने के निर्देश दिए व ग्रामीणों को बधाइयाँ दी।

ये भी पढ़ें: भाजपा महिला मोर्चा की तीन जून को होने वाले कार्यक्रम को लेकर बैठक! देखें

बता दें कि सड़क निर्माण से मस्टखाल चेलुसैंण पुल्यांसु, उत्तिण्डा, बागों कफोलगाओं, मेवाड़, बंदिला, ठंगर, कैंडुल सहित अन्य गाँव को कृषि, शिक्षा, पर्यटन, रोजगार, आवागमन की सुविधा मिलेगी। 

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने कल्सी सड़क, दश्मेरी सड़क, चेलुसैंण सुराड़ी सड़क निर्माण की मांग की। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि अमन बिष्ट, खंड विकास अधिकारी द्वारीखाल जयकृत बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख रविन्द्र रावत, ग्राम प्रधान सुमित नेगी, मीडिया प्रभारी गौरव सुयाल, महामंत्री नरेश नैथानी, अजीत भंडारी, जितेंद्र नेगी, मनोज बलूनी, प्रवीण बलूनी, परमानंद, आशीष नेगी, भारत सिंह, कुलदीप भंडारी, सुखवीर सिंह, दिलवर सिंह सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ