Ticker

6/recent/ticker-posts

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर निकाली रैली! हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक देशवासी के लिए स्वाभिमान का पर्व: शैलेन्द्र सिंह बिष्ट गढ़वाली. देखें

 


मनोज नौडियाल

कोटद्वार.... आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यर्ताओं में जबरदस्त जोश है। आज बुधवार को कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र सिंह बिष्ट गढ़वाली के नेतृत्व में पैदल यात्रा निकाली गई। कार्यकर्ताओं एवं स्कूली छात्रों सहित स्थानीय लोगों ने सम्मान में भारत माता की जै के नारे लगाए।

ये भी पढ़ें: लक्ष्मणझूला पुलिस ने 20 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार! देखें

पैदल यात्रा की शुरूआत मालवीय उद्यान से झण्डा चोक होते हुए लाल बत्ती चोरहा से स्टेशन रोड से मालवीय उधान में समापन हुई। इसमे प्रदेश, जिला व मंडल स्तर के भाजपा कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए रघुपति राघव राजा राम और वंदे मातरम उदघोष करते हुए निकले।


इस दौरान शैलेन्द्र बिष्ट ने कहा हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक देशवासी के लिए स्वाभिमान का पर्व है। देश की आजादी में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले उन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिनकी बदौलत आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं ।

स्वतंत्रता दिवस के दिन तक कोटद्वार विधानसभा के हर घर पर तिरंगा फहराएगा जाएगा। इसके लिए बूथ स्तर पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। तिरंगा यात्रा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र सिंह बिष्ट गढ़वाली, पार्षद कमल नेगी, पंकज भाटिया, गजेन्द्र मोहन धस्माना, लीली कर्णवाल, नीरू बाला खंतवाल, ऋतु चमोली, हरि सिंह पुंडीर, सुरेश शर्मा, अनुराग कोटनाला, गौरव मिश्रा, संजय थपलियाल, संगीता सुंदरियाल, प्रीति कुलश्री, शिक्षक एवं छात्र एवं आदि कार्यकर्ता मौजूद थे!!!



उधर, दूसरी ओर 75 वीं आजादी अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा जन जागरण रैली का शुभारंभ वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सेवा संस्थान के अध्यक्ष पूर्व जिला अध्यक्ष पौड़ी भारतीय जनता पार्टी शैलेंद्र सिंह गढ़वाली द्वारा हरा झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया गया।



बता दें कि रैली में आर्य कन्या इंटर कॉलेज कोटद्वार, राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड, राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटद्वार, केडिल पब्लिक स्कूल कोटद्वार, मेहरबान सिंह कंडारी विद्या मंदिर कोटद्वार के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियो ने भाग लिया। स्कूली बच्चों द्वारा हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम, एक देश एक झंडा घर-घर में फहराएंगे झंडा, राष्ट्रीय एकता जिंदाबाद के नारों के साथ जन जागरण रैली मालवीय उद्यान से मुख्य मार्ग होते हुए तीलू रौतेली चौक स्टेशन मार्ग, झंडा चौक, पटेल मार्ग होते हुए तहसील तिराहे से होते हुए वापस मालवीय उद्यान में समाप्त हुई। 


घर- घर लहराएगा झंडा जन जागरण रैली में नगर के कई पार्षदों एवं समाजसेवियों ने भी भाग लिया। तिरंगा रैली में भाग लेने वालों में शैलेंद्र सिंह गढ़वाली, सुरेश शर्मा, पंकज भाटिया, क्षेत्रीय क्रीड़ा समन्वयक विनोद पंथ, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोच सुनील रावत, महेश कुकरेती, 


एन एस एस के जिला समन्वयक परितोष रावत, राष्ट्रीय सेवा इकाई कुंभीचौड के प्रभारी राजेंद्र भंडारी, भारत सिंह नेगी, पुष्पा बलोदी, अनीता बिष्ट, प्रशांत बडोला, पार्षद लीला करण वाल, पार्षद कमल नेगी, पार्षद रितु चमोली, हरि सिंह पुंडीर, 


कैप्टन वडथवाल, पार्षद नीरू वाला, देवेंद्र सिंह गुसाईं, संगीता डबराल, सुंद्रियाल स्टेडियम कोटद्वार से बॉक्सिंग कोच श्याम दांगी, हॉकी कोच महेश्वर नेगी, सिद्धबली पब्लिक स्कूल के समीन पुरोहित, नीरज रावत, शहीद मुकेश बिष्ट संस्था के सिद्धार्थ उनियाल, शिवा चौधरी आदि ने भाग लिया!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ