Ticker

10/recent/ticker-posts

श्रीनगर पुलिस ने 04 अद्दे, 48 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार! देखें

 


मनोज नौडियाल

कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा समय-समय पर “नशा मुक्त जागरूक्ता अभियान” चलाने एवं नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। 

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय पोषण माह पर महाविद्यालय में फूड फेस्टिवल का हुआ आयोजन! देखें

 जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक सर्किल श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक हरिओम राज चौहान के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस द्वारा दौराने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग/गस्त अवैध शराब की बिक्री को रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त लक्ष्मीप्रसाद को 04 अद्दे, 48 पव्वे अवैध अंग्रेजी के साथ चौरास पुल श्रीनगर के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली श्रीनगर पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रणवीर चन्द्र रमोला, मुख्य आरक्षी हरेन्द्र गुँसाई, आरक्षी शम्भूप्रसाद, होमगार्ड मंदीप सिंह शामिल रहे!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ