मनोज नौडियाल
कोटद्वार। दिनाँक 20.09.2022 को वादी भुवन चन्द्र कण्डवाल, संग्रह अमीन, कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल ने कोतवाली कोटद्वार पर प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करायी कि भारतीय स्टेट बैक के काउण्टर की लाईन में किसी अज्ञात व्यक्ति नें संग्रह अनुसेवक की जेब से रू0 50,000/- चोरी की है। जिस सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0 231/22, धारा 380 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
ये भी पढ़ें: महाविद्यालय कोटद्वार में बी०एड० विभाग द्वारा पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन! देखें
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवंत चौहान द्वारा उक्त चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण करने व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द्र सुयाल, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी कर घटना के त्वरित /शीघ्र अनावरण हेतु मुखबिरों को सक्रिय कर सूचना संकलन के आधार पर आज दिनांक 22.09.2022 को अभियुक्त नफीस अहमद को चोरी किया गये रू0 38,000/-/- के साथ कौडिया चैक पोस्ट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगमोहन रमोला, उ0नि0 संजय रावत, आरक्षी दीपक कुमार, आरक्षी अमरजीत सीआईयू, आरक्षी हेमन्त कुमार, आरक्षी शशिकान्त त्यागी शामिल रहे!!!

0 टिप्पणियाँ