मनोज नौडियाल
कोटद्वार। डॉ. पी. द.ब.हि.राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में बी०एड० विभाग द्वारा दिनांक 21/9/2022 से 25/9/2022 तक पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० जानकी पंवार के दिशा निर्देशन में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा० महंत मौर्य, कार्यक्रम संयोजक एवं बी०एड० विभाग प्रभारी डा० रमेश सिंह चौहान, कार्यक्रम आयोजन सचिव डा० सुशील चंद्र बहुगुणा, विषय विशेषज्ञ मयंक लव, कार्यक्रम सह संयोजक डा० सुषमा थलेडी एवं डा० हितेंद्र कुमार द्वारा मां सरस्वती के पटचित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर की गई।
तत्पश्चात बी०एड० विभाग की छात्र परिषद् के प्रतिनिधियों द्वारा बैज अलंकरण एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सभी अतिथियों का कार्यक्रम में स्वागत किया गया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए डा० सुशील चंद्र बहुगुणा ने बताया कि महाविद्यालय के बी०एड० विभाग तथा ASER (असर) संस्था के संयुक्त तत्वाधान में बी०एड० विभाग के छात्र छात्राओं के लिए इस राष्ट्रीय कार्यशाला का अयोजन किया गया है। असर संस्था द्वारा संचालित की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी तथा इस कार्यशाला की उपयोगिता के बारे में सभी को अवगत कराया। इसी क्रम में बी०एड० विभाग की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों तथा श्रोताओं का स्वागत किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा० महंत मौर्य ने बी०एड० विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला की सराहना करते हुए विभाग के सभी प्राध्यापकों तथा विद्यार्थियों को बधाइयां प्रेषित की एवं सर्वेक्षण संबंधी अपने जीवन के अनुभवों को सबके साथ साझा किया तथा महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। सह-कार्यक्रम संयोजक डा० सुषमा थलेडी द्वारा विद्यार्थियों को लगन एवं ईमानदारी के साथ सर्वेक्षण कार्य पुर्ण करने हेतु शुभकामनाएं दी। कार्यशाला विषय विशेषज्ञ मयंक लव द्वारा पांच दिवसीय कार्यशाला की रूपरेखा, कार्यशाला के मुख्य उद्देश्य, ASER संस्था का परिचय तथा संस्था की भूतपूर्व उपलब्धियों एवं लक्ष्यों को सम्मानित अतिथियों तथा विद्यार्थियों के सम्मुख प्रस्तुत किया।
उद्घाटन समारोह का समापन करते हुए बी०एड० विभाग प्रभारी डा० रमेश सिंह चौहान ने सभी सम्मानित अतिथियों, विद्यार्थियों एवं श्रोताओं को कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित करते हुऐ कहा कि विद्यार्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान उन्हे क्षेत्र सर्वेक्षण का मौका दिया जा रहा है तथा भविष्य में भी असर संस्था द्वारा ऐसे अवसर बी०एड० विभाग के विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जाए यह आशा अपेक्षित है तथा विद्यार्थियों को अनुशासन का पालन करते हुए कार्यशाला तथा सर्वेक्षण कार्य को पुर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर डा० किशोर चौहान, डा० ऋचा जैन,डा० संदीप किमोठी, डा० दयाकिशन जोशी, अंकेश चौहान तथा समस्त बी०एड० विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे!!!


0 टिप्पणियाँ