मनोज नौडियाल
कोटद्वार। आज दिनांक 22 सितंबर 2022 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के रोवर्स /रेंजर्स, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी, के समस्त छात्र छात्राओं ने उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए गए "ऑपरेशनमुक्ति" थीम -भिक्षा नहीं शिक्षा दे, के अंतर्गत नगर पालिका प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शेखर सुयाल ने लोगों द्वारा उदारता पूर्वक दी गई भिक्षा को एक सामाजिक बुराई बताया और लोगों की इस प्रकार की दया प्रवृत्ति को भविष्य के अपराधों का मूल बताया, उन्होंने यह आह्वान करते हुए कहा कि कुछ कुत्सित प्रवृत्ति के लोग, लोगों द्वारा दिखाई गई सहृदयता का दुरुपयोग कर अनेक प्रकार के अपराध की दुनिया को बढ़ावा देते है।
ये भी पढ़ें: श्रीनगर पुलिस ने 04 अद्दे, 48 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार! देखें
उप जिला अधिकारी प्रमोद सिंह ने अनावश्यक रूप से मनुष्य या पशुओं को दिखाई गई उदारता को भविष्य के सामाजिक दुष्परिणामों के लिए जिम्मेदार बताया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो महंत मोर्य के नेतृत्व में रोवर रेंजर राष्ट्रीय सेवा योजना एनसीसी कैडेट के साथ, रोवर्स प्रभारी डॉ सुषमा थलेडी, रेंजर प्रभारी डॉ नवरत्न सिंह, प्रो यादव, डॉ प्रवीण जोशी, डॉ भगवत सिंह रावत, डॉ सुशील बहुगुणा, डॉ ऋचा जैन, डॉ संतोष गुप्ता डॉ हीरा सिंह, डॉ सरिता चौहान आदि शामिल थे!!!


0 टिप्पणियाँ