Ticker

10/recent/ticker-posts

टिहरी: सिगल यूज प्लास्टिक बैन को जन जागरूकता अभियान! देखें


 
मनोज नौडियाल

टिहरी गढ़वाल। जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल द्वारा सिगल यूज प्लास्टिक बैन को लेकर 13 सितम्बर, 2022 से 15 दिवसीय विशेष मुहिम चलाकर जन जागरूक किया जा रहा है।

जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में संचालित अभियान के तहत विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है तथा प्रचार सामग्री के द्वारा भी लोगों को जागरूक किये जाने का प्रयास किये जा रहे हैं।  

जिला सूचना कार्यालय द्वारा नुक्कड़ नाटकों एवं रेडियो के माध्यम से लोगों को जागरूक कर सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु आग्रह किया गया। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा 22 प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बारे में जानकारी दी गयी। 

ये भी पढ़ें: जागर संरक्षण दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री जोशी ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग! देखें


22 प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक में प्लास्टिक स्टिक युक्त ईयर बड्स, प्लास्टिक स्टिक के साथ गुब्बारे, प्लास्टिक स्टिक के साथ झण्डे, कैन्डी स्टिक, आइसक्रीम की डंडिया, थर्माकोल की सजावटी सामग्री, प्लास्टिक की प्लेट, प्लास्टिक के कटोरे, प्लास्टिक के कप, प्लास्टिक के गिलास, प्लास्टिक के काटे, प्लास्टिक के चम्मच, प्लास्टिक के चाकू, प्लास्टिक के स्ट्रा, प्लास्टिक की ट्रे. मिठाई के डब्बे / निमंत्रण कार्ड / सिगरेट के पैकेट के चारों ओर लिपटी हुई प्लास्टिक फिल्म, प्लास्टिक के स्टिरर, प्लास्टिक अथवा पी.वी.सी. के बैनर, प्लास्टिक कॅरीबॅग, नॉन-वोवन पौली प्रोपाइलिन बैग, थर्माकोल कटलरी आइटम्स (पोली स्टेरिन), रिसाइकिल प्लास्टिक के पैकेजिंग कन्टेनर शामिल है!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ