रिपोर्ट संकलन- प्रभुपाल सिंह रावत
कोटद्वार। पक्षी प्रेमी दिनेश चन्द्र कुकरेती ने जानकारी दी है कि वे 20 मार्च,2023 समय प्रातः 10 बजे से संगम रिसोर्ट,बालासौड कोटद्वार गढ़वाल में विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर पक्षियों की प्रजातियों को विलुप्त होने से बचाव हेतु एक गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: हटाएं गये आउटसोर्स कर्मचारियों ने दिया धरना; इस पर वरिष्ठ समाजसेवी/राज्य आन्दोलनकारी विक्रम सिंह रावत का बयान! देखें
दिनेश चन्द्र कुकरेती जो कि पेशे से एक शिक्षक हैं। वे राजकीय इन्टर कॉलेज द्वारी, रिखणीखाल में लगभग 15-20 साल से गणित शिक्षक हैं। वे 26 वर्षों से पक्षियो को बचाने व वनाग्नि रोकने के लिए तत्पर व प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर 1000 घोंसले ( नेस्ट बॉक्स) जो उन्होंने स्वयं बनाकर तैयार किये हैं वे इस दिन आम जनमानस को निशुल्क वितरित करेगें।आप भी पक्षी परिवार के सदस्य बनें।
उन्होने बताया कि वे मुख्य विषयों पर आम लोगों को जागरूक करेगें कि पक्षियो की कौन-कौन सी प्रजातियाँ विलुप्त होने की कगार पर हैं तथा उनके विलुप्त होने के क्या कारण हो सकते हैं। पक्षियों की प्रजातियों को आगे के लिए कैसे सुरक्षित करें। पक्षी अपना घोसला किन किन जगह बनाती है। उन्हें कैसे सुरक्षित रखें, पक्षियों को प्रभावित करने वाले कारक क्या हैं। हम अपने घर के आसपास किन पक्षियों का संरक्षण कर सकते हैं। पक्षियो के ध्वनि का मानव जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है आदि।
दिनेश चन्द्र कुकरेती ने आम लोगों व पक्षी प्रेमियों से अपील की है कि विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम के भागी बनें व पक्षी परिवार के सदस्य बनें!!!!


0 टिप्पणियाँ