Ticker

10/recent/ticker-posts

नगर निगम कोटद्वार में पी एम स्वनिधि योजना के अंतर्गत कैंप का किया गया आयोजन! देखें

 


 
मनोज नौडियाल 

कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार में पी एम स्वनिधि योजना के अंतर्गत कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र के अंतर्गत रेहडी, फड़, खोखा, फास्ट फूड आदि का कार्य करने हेतु स्वनिधि लोन दिया जाता है, जिसमें 10000, 20000 व 50000 हजार का लोन बैक के माध्यम से दिया जाता है, लोन के लिए वेंडर का नगर निगम में रजिस्ट्रेशन, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, वोटर आईडी वह एक फोटो की आवश्यकता होती है।


लोन के लिए फाइल नगर निगम से ही बैंक को फॉरवर्ड की जाती है आज कैंप में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से भावेश कुमार मुख्य प्रबंधक, केनरा बैंक की मैनेजर रीना चौधरी के द्वारा भी सभी वेंडर को पी एम स्वानिधि योजना की जानकारी दी गई, लगभग 20 एप्लीकेशन आज 10000 के लिए अलग-अलग बैंकों में भेजी गई व लगभग 60 से 70 वेंडरों के द्वारा कैंप में प्रतिभाग किया गया। कैंप का आयोजन नगर निगम कोटदार के राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अनुभाग द्वारा किया गया। जिसमें सिटी मिशन मैनेजर सीमा पांडे व साक्षी चौहान भी उपस्थित रहे!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ