Ticker

10/recent/ticker-posts

लोकतंत्र के महापर्व में जुटी पौड़ी पुलिस:पंचायती चुनाव का प्रथम चरण हुआ शुरू


- चुनाव के सफल संचालन को लेकर पूरी तरह मुस्तैद, कर्तव्य, अनुशासन और उत्साह के साथ पंचायती चुनाव सम्पन्न कराने हेतु पार्टियां रवाना!

एबीएन आवाज़ न्यूज़

पौड़ी। पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के संकल्प के साथ पौड़ी पुलिस पूरी तत्परता के साथ डटी हुए है। एसएसपी लोकेश्वर सिंह के मार्गदर्शन और समन्वय में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है, जिससे चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए। 

जनपद के विभिन्न ब्लाक मुख्यालयों में समस्त जोनल अधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थ पुलिस बल के जवानों को ब्रीक कर पोलिंग पार्टियों के साथ अपने-अपने पोलिंग स्थलों की ओर रवाना किया गया है। जिसमें समस्त पुलिस बल के साथ ही होमगार्ड व पीआरड़ी जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। ताकि हर मतदाता स्वयं को सुरक्षित और स्वतंत्र महसूस कर निष्पक्ष व निडर होकर मतदान कर सके।

इस पंचायती चुनाव के प्रथम चरण हेतु मतदान में जनपद के कुल 08 ब्लॉकों पर मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होनी है जिसके लिए सभी ब्लॉकों की पोलिंग पार्टियां सुरक्षाकर्मियों के साथ सकुशल रवाना हो गयी हैं।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में लगे पुलिस बल का विवरण -

इस पंचायती चुनाव के प्रथम चरण हेतु मतदान में जनपद के कुल 08 ब्लॉकों में 54 सेक्टरों के 643 बूथों पर मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होनी है जिसके लिए सभी ब्लॉकों की पोलिंग पार्टियां सुरक्षाकर्मियों के साथ सकुशल रवाना हो गयी हैं।

सुरक्षाकर्मियों का विवरणः-

निरीक्षक-04, थानाध्यक्ष-04, उप /अपर उप निरीक्षक-56, मुख्य आरक्षी 105, आरक्षी-186, फायर कर्मी-37, होमगार्ड-301, पीआरड़ी-433, वन कर्मी-137 व ग्राम चौकीदार-141 

कुल-1,404 कार्मिक

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ