Ticker

10/recent/ticker-posts

पौड़ी गढ़वाल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस व बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

National Voters Day & Girl Child Day Program Pauri Garhwal


पौड़ी गढ़वाल में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस व राष्ट्रीय बालिका दिवस पर भव्य जागरूकता कार्यक्रम

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ, प्रथम बार मतदाता को मिला पहचान पत्र

बीएलओ के उत्कृष्ट कार्य को मिला सम्मान, बालिकाओं को सशक्तिकरण का संदेश

पौड़ी, 24 जनवरी 2026।
जनपद पौड़ी गढ़वाल में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस के संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने की। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।


कार्यक्रम के दौरान प्रथम बार मतदाता के रूप में पंजीकृत सेंट थॉमस स्कूल के छात्र प्रतीक रावत को जिलाधिकारी द्वारा मतदाता पहचान पत्र प्रदान किया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह ने बताया कि मतदाता सूची से संबंधित सभी आवेदनों के अंतर्गत पहचान पत्रों का वितरण संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा घर-घर किया जाएगा।


नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान का संदेश

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बी.आर. मॉडर्न स्कूल की छात्राओं ने मतदान के महत्व पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर बीएलओ अनिल कुमार को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।

ये भी देखें: उत्तराखंड में कीवी की खेती | कीवी बागवानी तकनीक, जलवायु, किस्में और सरकारी अनुदान

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं का सम्मान

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं को सम्मानित किया गया। बालिका दिवस की शपथ बी.आर. मॉडर्न स्कूल की छात्रा अनुप्रिया खर्कवाल द्वारा दिलाई गई।
घौर कु पछ्यांण, नौनी कु नौ” थीम के अंतर्गत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिकाओं को उनके घरों के लिए नाम पट्टिकाएं वितरित की गईं। बालिकाओं ने जिलाधिकारी से संवाद कर उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बालिका रुद्रांशी को स्नेहपूर्वक गोद में लेकर दुलार करने का भावनात्मक दृश्य उपस्थित जनसमूह के लिए प्रेरणादायक रहा, जिसने बालिकाओं के संरक्षण, सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश दिया।


जिलाधिकारी का संदेश

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कहा कि मतदाता जागरूकता केवल चुनावी अवधि तक सीमित न रहकर वर्ष भर चलनी चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो, अन्यथा नाम कटने की संभावना बनी रहती है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आगामी महीनों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है, अतः सभी मतदाता समय रहते अपने बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करें।


राष्ट्रीय बालिका दिवस पर उन्होंने कहा कि बालिकाएं समाज की धुरी हैं और उनके सम्मान, शिक्षा एवं सुरक्षा से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है।


प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अंतर्गत आयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—

चित्रकला प्रतियोगिता:

  • प्रथम: प्राची (रा.बा.इं.का. पैडुल)

  • द्वितीय: तमन्ना नेगी (रा.इं.का. बग्याली)

  • तृतीय: श्रीयांशी (रा.इं.का. द्वारीखाल)

निबंध प्रतियोगिता:

  • प्रथम: गायत्री रावत (रा.इं.का. नवाखाल)

  • द्वितीय: स्वर्णिका (रा.बा.इं.का. पैडुल)

  • तृतीय: प्रिया (रा.इं.का. निसणी)

स्लोगन प्रतियोगिता:

  • प्रथम: मीनाक्षी रावत (रा.बा.इं.का. पैडुल)

  • द्वितीय: मानसी (रा.बा.इं.का. थलनदी)

  • तृतीय: अर्पिता (रा.इं.का. दोमटखाल)


अन्य कार्यालयों में भी दिलाई गई शपथ

मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न कार्यालयों में भी मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। जिला कार्यालय में कार्यक्रम का संचालन रेडक्रॉस के जिला सचिव केसर सिंह असवाल ने किया।

कार्यक्रम में जिला शिक्षाधिकारी रणजीत सिंह नेगी, जिला खेल समन्वयक योगंबर नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल, सीडीपीओ आशा रावत, एनआईसी डीआईओ मयंक शर्मा, एडीआईओ हेमंत काला सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय नागरिक एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ