Ticker

10/recent/ticker-posts

पौड़ी गढ़वाल में मौसम खराब, 24 जनवरी को सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद

 

पौड़ी गढ़वाल में खराब मौसम के चलते 24 जनवरी 2026 को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद


मौसम खराब होने के चलते पौड़ी गढ़वाल में 24 जनवरी को स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद

पौड़ी गढ़वाल, 23 जनवरी 2026।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मद्देनज़र तथा जनपद पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फबारी और वर्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। शीत ऋतु के दौरान छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट स्वाति एस. भदौरिया द्वारा 24 जनवरी 2026 (शनिवार) को जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

कक्षा 1 से 12 तक सभी विद्यालय रहेंगे बंद

जारी आदेश के अनुसार जनपद पौड़ी गढ़वाल में संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्र दिनांक 24 जनवरी 2026 को पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।

ये भी देखें: कण्वाश्रम में चक्रवर्ती सम्राट भरत की प्रतिमा का अनावरण, कोटद्वार के लिए बड़ी घोषणाएं

छात्रों की सुरक्षा को लेकर लिया गया निर्णय

प्रशासन द्वारा यह निर्णय संभावित फिसलन, ठंड और मौसम जनित जोखिमों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों एवं शिक्षण संस्थानों से अपील की है कि वे मौसम से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करें एवं बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ