Ticker

10/recent/ticker-posts

ओलंपिक खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन को लेकर लैंसडाउन में बना सेल्फी प्वाइंट! आपकी एक सेल्फी ओलंपियन के नाम. पढ़िए पूरी ख़बर ........

मनोज नौडियाल

लैंसडाउन: शहीद मुकेश बिष्ट खेल अकादमी व अभ्युदय परिवार लैंसडाउन के सौजन से लैंसडाउन गांधी चौक में ओलंपियन के उत्साहवर्धन के लिए सेल्फी प्वाइंट का अनावरण कर शुभआरंभ उपजिला अधिकारी सुश्री अपर्णा ढौंडियाल द्वारा किया गया।


ये भी पढ़ें : 

मानसून सत्र में पुरानी पेंशन बहाली मुद्दे को लेकर 1 अगस्त 2021 को ट्विटर महाअभियान: बी पी सिंह रावत

बता दें कि यह सेल्फी प्वाइंट टूरिस्ट या लैंसडाउन  वासियों के लिए एक ऐसा केंद्र बनेगा। जहां से वे अपने खिलाड़ी के उत्साहवर्धन को लेकर बधाई और शुभकामनाएं दे पाएंगे। ताकि हमारे ओलंपियन अधिक से अधिक पदक जीत कर देश का नाम रोशन करें। इस दौरान कर्नल चंद्री पटवाल, भावना वर्मा, पूर्व खिलाड़ी संजू कन्नोजिया, सिद्धार्थ रावत, संतोष कुंवर सिंह पुलिस अधिकारी, लता जोशी, लता खंडेलवाल, पूनम बौठियाल, चंचल सांवल, नीलू शाह, पुष्प वर्मा, गीता वर्मा, सविता नेगी आदि मौजुद रहे। 

ABN AAWAZ NEWZ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ