Ticker

10/recent/ticker-posts

कारगिल दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए किया गया वृक्षारोपण! पढ़िए पूरी ख़बर......

मनोज नौडियाल

कोटद्वार: पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने कारगिल दिवस के अवसर पर शहीदों की याद में आर्य समाज मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। 

इस दौरान पूर्व सैनिको ने कहा कि कारगिल दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए वृक्षारोपण किया गया है। पर्यावरण को संतुलित बनाने में वृक्षारोपण पूरे भारत एवं उत्तराखंड में बहुत ही जरूरी हो गया है। पहाड़ों की सुरक्षा में बादल फटने जैसी लगातार घटनाएं हो रही हैं। इसको लेकर वृक्षारोपण मील का पत्थर साबित होगा। वहीं वृक्षारोपण के बाद दो मिनट का मौन रखकर कारगिल शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। 

ये भी पढ़े : 

ओलंपिक खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन को लेकर लैंसडाउन में बना सेल्फी प्वाइंट! आपकी एक सेल्फी ओलंपियन के नाम. पढ़िए पूरी ख़बर ........


कार्यक्रम में भाग लेने वालों में कैप्टन सीपी डोबरियाल, शूरवीर सिंह खेतवाल, कैप्टैन हशवन्त सिह बिष्ट, सुभाष कुकरेती, बलवान सिंह रावत, उमेद सिंह चौधरी, गोपाल सिंह नेगी, जगमोहन सिंह रावत, गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, प्रधान महानंद, रंजीत सिंह, सुखदेव सिंह, आशुतोष सिंह, नंदन सिंह आदि उपस्थित रहे।

ABN AAWAZ NEWZ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ