मनोज नौडियाल
देहरादून। महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारी व सदस्यों ने मिलकर 21 निर्धन कन्याओं के लिये वैडिंग साड़ियां एवं वर के लिये वैडिंग सूट और 21 बैड कवर सप्रेमं भेट ब्लेसिग फॉर्म में ऋवण कुमार और अखिलेश अगर्वाल को प्रदान की गयी, साथ ही उन सभी के लिये वैवाहिक जीवन के लिये मंगल कामना की।
बता दें की पटेल नगर रोड पर स्थित ब्लेसिंग फॉर्म हाउस में 21 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया गया, जिसमें उपहार स्वरूप कुंजापुरी कीर्तन मंडली ने कन्याओं के लिए दुल्हन की साड़ी, वर के लिए सूट और बेड शीट कवर उन्हें उपहार स्वरूप दिया।
जिसमें महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट का भी बहुत बड़ा सहयोग रहा। संस्था के पदाधिकारी व सदस्यों ने मिलकर कन्याओं को आशीर्वाद दिया और अच्छे जीवन की कामना करते हुए उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की। इस दौरान ट्रस्ट की अध्यक्ष रेणु रौतेला, कोषाध्यक्ष रजनी कड़ियाल, लक्ष्मी रावत, विद्या पुंडीर, रेखा शर्मा, श्रीमती देबू शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ