Ticker

10/recent/ticker-posts

देहरादून में विजय संकल्प यात्रा सुव्यवस्थित व भव्य हो को लेकर कार्यकर्ताओं को दी गयी जिम्मेदारी: पुंडीर. देखें

मनोज नौडियाल

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी देहरादून जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प यात्रा बहुत की सफल, सुव्यवस्थित एवम भव्य हुई है। जिला देहरादून में विजय संकल्प यात्रा सुव्यवस्थित व भव्य हो इसके लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें: महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट! 21 निर्धन कन्याओं के वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए दिया उपहार. देखें


शमशेर सिंह पुंडीर ने बताया की यात्रा के संयोजक भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व जिला देहरादून प्रभारी मयंक गुप्ता होंगे। साथ ही यात्रा के सह संयोजक जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल व अरुण मित्तल को बनाया गया है, यात्रा मीडिया प्रमुख जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत को बनाया गया है। सोशल मीडिया की ज़िम्मेदारी राजेश जुगलान देखेंगे। महिला संयोजक उषा कोठारी, प्रशासनिक संपर्क प्रमुख संजय व्यास, साज-सज्जा प्रमुख शरद रावत, चिकित्सा व्यवस्था प्रमुख विनोद कश्यप, रोड शो प्रमुख प्रदीप नेगी, स्वागत प्रमुख वीर सिंह चौहान, प्रचार एवं साहित्य प्रमुख राजाराम शर्मा, यात्रा जनसभा प्रमुख अमित डबराल, जनसभा सह प्रमुख नीरज चौहान, आवास एवं भोजन प्रमुख विक्रम नेगी, वाहन व्यवस्था प्रमुख पंकज शर्मा, प्रचार साहित्य वितरण प्रमुख घनश्याम नेगी व यात्रा कार्यालय प्रमुख पंकज शर्मा को बनाया गया है।

जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर ने बताया कि जिला देहरादून की सभी विधानसभाओं में विभिन्न स्थानों पर विजय संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत होगा साथ ही प्रत्येक विधानसभा में विशाल जनसभा भी आयोजित की जाएगी। विजय संकल्प यात्रा 28 दिसंबर को डोईवाला विधानसभा में 1 जनवरी को सहसपुर विधान सभा में 2 जनवरी को विकास नगर विधानसभा में व 3 जनवरी को चकराता विधानसभा में होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ