Ticker

10/recent/ticker-posts

आम आदमी पार्टी द्वारा सशक्त महिला समृद्ध उत्तराखण्ड मातृशक्ति संवाद का आयोजन! मुख्य अतिथि पहुंची गीता रावत, आप दिल्ली प्रवक्ता. देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार। गोविन्द नगर स्थित वैडिंग प्वाईंट में आम आदमी पार्टी द्वारा सशक्त महिला समृद्ध उत्तराखण्ड मातृशक्ति संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गीता रावत (पार्षद नगर निगम दिल्ली, आप दिल्ली प्रवक्ता) उपस्थित रही। इस दौरान काशीरामपुर तल्ला निवासी श्रीमती बीना रावत को बतौर अतिथि सम्मानित किया गया। 

ये भी पढ़ें: जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ जनपद पौड़ी के तत्वाधान में एक दिवसीय शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन! क्या रहा खास जानें. देखें

बता दें की श्रीमती बीना रावत ने कोविड काल में जिस प्रकार से समाज हित के लिए कार्य करती रही घर-2 जाकर उन्होंने आस-पड़ोस व अपने व दूसरे वार्डों की कुशलता जानी व निरन्तर हर प्रकार से सेवा में लगी रही साथ ही बीना रावत पोस्ट आॅफिस की आर0डी0 खोलने का काम करती है व स्वयं घर-2 जाकर आर0डी0 का पैसां इकट्ठा करती है और किसी भी व्यक्ति जो इनके द्वारा आर0डी0 खोलता है उनके द्वारा एक या दो महीने का विलम्ब होने पर स्वयं ही उन लोगों की किश्ते अदा करती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गीता रावत ने अपने विचार रखे व स्पष्ट रूप से खुलकर यह बता बताई कि दिल्ली में जो सम्मान महिलाओं को दिया जाता है व जो मुख्य आवश्यकताएं महिलाओं की होती हैं दिल्ली सरकार हर प्रकार से महिलाओं के सम्मान में व जरूरी आवश्यकताओं से सम्बन्धित कोई कोर कसर नहीं छोड़ती है। अरविंद केजरीवाल ने जिस प्रकार माताओं व बहिनों को सरकारी बसों में निशुल्क प्रतिदिन दिल्ली में कहीं भी आने जाने के लिए जो सुविधा दी है, उससे प्रत्येक माह लगभग चार से पाॅच हजार रुपए प्रत्येक महिला के बचते हैं, जिससे प्रत्येक गरीब व सामान्य परिवार अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत पाता है साथ ही साथ उक्त सेवाओं से लाभ लेकर अपने बच्चों व परिवार का भी अच्छे रूप से भरण-पोषण कर पाता है और घर में छोटी-मोटी जो भी जरूरतें जिसको कि वह केजरीवाल की सरकार आने से पूर्व अभाव महसूस करता था अब वह अभाव भी समाप्त हो चुका है व प्रत्येक बस में महिलाओं में सुरक्षा के लिए मार्शल व सीसीटीवी कैमरे मौजूद रहते हैं, साथ ही महिलाओं व प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के लिए दिल्ली में 2 लाख कैमरे लगवाये गए हैं और इसी प्रकार केजरीवाल सरकार ने सरकारी स्कूलों का नवीनीकरण कर शिक्षा का स्तर बढ़ाया है। उस कारण लगभग एक लाख बच्चों ने लोगों ने प्राईवेट स्कूलों से निकालकर सरकारी स्कूलों में दाखिला करवाया है साथ ही स्वास्थ्य स्तर का जो सुधार हुआ है उसका उदाहरण पूरे देश में एक मात्र उदाहरण मोहल्ला क्लीनिक है। 

इस मौके पर प्रभारी कोटद्वार विधानसभा अरविन्द वर्मा ने गीता रावत के कोटद्वार आने के लिए व अपना कीमती समय निकालने व कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए उनका कोटद्वार वासियों की तरफ से धन्यवाद किया और कहा कि 2022 में सभी माताओं व बहिनों का आशीर्वाद आम आदमी पार्टी को मिलने जा रहा है और 2022 में आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है और कहा कि कोटद्वार में जो मुख्य मुद्दे चाहे कूड़े घर, बन्दरों से शहर से मुक्त कराने, साथ ही रोड़ पर आवारा पशु जिनसे दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं सड़कों को आवारा पशुओं से मुक्त करने की उचित व्यवस्था पशुधन के लिए रहने हेतु व्यवस्था कर, ज्वलन्त मुद्दा जो कि अवैध खनन के डम्पर जो रोड़ पर अन्धाधुन्ध कोटद्वार के सभी सड़कों पर व काॅलोनियों के बीच तेजी से भाग रहे हैं जिनसे कोटद्वार के कई लोगों की जाने जा चुकी हैं व कई लोग घायल हो चुके हैं व भविष्य में लगातार दुर्घटनाएं होने की सम्भावनाएं हैं उक्त सभी समस्याओं का निराकरण आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही त्वरितता से किया जायेगा।

इस अवसर पर जोनल प्रभारी कोटद्वार व यमकेश्वर सूरज सुयाल को भी सम्मानित किया गया, वहीं जिला अध्यक्ष रविन्द्र जजेड़ी, सह संगठन मंत्री सुबोध मंमगाई, नईम, हर्षिता युवा प्रदेश प्रवक्ता, डा0 सामन्त, भाष्कर बुड़ाकोटी, जीवन जलाल, महिताब सिंह रावत, सुशील चाल्र्स, मनवीर सिंह, विक्रम चौधरी, सुरेन्द्र कुमार, नदीम अहमद, हरस्वरूप वेदवाल, मनोज अग्रवाल, ममता, शैहनाज, मिन्नी, मुनेश, गुलिश्तां, कृष्ण कुमार, आकाश ढौंढियाल, अमिता साहनी, रमेश जाटव, एम0 एस0 रावत, दिनेश सिंह, संजीव कुमार, अंकित बलूनी, दीपक राजपूत, कमल सिंह, अमित कोटनाला, जस्सी गिल, बबलू, सुनील, हिना, कमलेश, लीना देवी, दीक्षा रानी, कमलेश्वरी, संगीता वर्मा, गुंजन वर्मा, डाॅली वर्मा, ममता वर्मा, महावीर सिंह, कमलेश्वर देवी, प्रदीप कुमार, सुमन शर्मा, ज्योति, रेखा भाटिया, रिजवान, बालकिशन रावत, बीना नेगी, गौरव चैधरी, अभिषेक, उषा, बबीता अहूजा, राजेन्द्र कौर, रिजवान, भाष्कर, सुरेन्द्र सिंह, विशाल, प्रदीप सिंह, अजय वर्मा, रचित रस्तौगी, जगमोहन सिंह, देवेन्द्र, नन्दराम, संजय बिष्ट, एच0पी0 ध्यानी, अनीता, रीना, नितिन, दीपक, मन्जू देवी, मुनेश देवी, रीता, लाली, इन्दू, गंगा देवी, गुरदीप सैनी, विरेन्द्र कुमार, मनीष, प्रकाश चन्द्र, जसपाल, गीता, लता राजपूत, शमा, लीला, शशि रानी, अमलेश, तरन्नुम, शाईस्ता, आईश्ता, गीता रावत, शमा, पूजा, सोनी, निम्मी, संगीता, दीक्षा, सुषमा, शशि रानी, इन्दिरा देवी, कुमारी संगीता, सुनीता देवी, राधा देवी आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ