Ticker

10/recent/ticker-posts

भाजपा सरकार में महिलाओं का स्वाभिमान और सम्मान बढ़ा: ऋतु खण्डूड़ी भूषण. देखें


मनोज नौडियाल

यमकेश्वर। यमकेश्वर में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यमकेश्वर विधायक ऋतु भूषण खण्डूड़ी द्वारा यंमकेश्वर विकास खण्ड के 86 ग्राम सभाओं की 100 कीर्तन मण्डलियों को ढोलक, चिमटा, दरी, ढपली, मंजीरा, सहित कीर्तन का सामान दिया गया। इसके साथ ही अटल अवार्ड सुशासन दिवस के विजेता ब्लॉक प्रमुख यंमकेश्वर आशा भट्ट, रेणु उनियाल, श्रीमती अमृत वर्षा को सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें: देहरादून में विजय संकल्प यात्रा सुव्यवस्थित व भव्य हो को लेकर कार्यकर्ताओं को दी गयी जिम्मेदारी: पुंडीर. देखें

इस अवसर पर यमकेश्वर विधायक ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का स्वाभिमान बढ़ा है, महिलाओं के सम्मान के लिए मोदी सरकार ने अनेको कार्य किए। आज पिछले 5 सालों में उत्तराखण्ड के हर क्षेत्र में कार्य हुआ है, सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, रोजगार में अनेको कार्य हुए। जहाँ पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत चुनाव लड़ने का अधिकार भाजपा की सरकार ने ही दिया, आज डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में आल वेदर रोड, स्वच्छता मिशन के तहत घर-घर शौचालय, स्वास्थ्य के लिए उत्तराखंड में अटल आयुष्मण योजना, मुद्रा लोन, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना सहित तमाम योजनाए आज प्रदेश में चल रहे हैं।

उन्होंने कहा की शहीदों को सम्मान अटल बिहारी सरकार से लेकर मोदी सरकार में शहीदों का सम्मान हो रहा है, वन रेंक वन पेंशन भी मोदी सरकार की देन है, भारतीय सेना को आधुनिकरण बनाने का कार्य, सैनिकों की हर जरूरतो का ध्यान मोदी सरकार में मिला। महिलाओं को सम्मान मोदी सरकार और धामी सरकार में मिल रहा है, आज महिलाएं अभिमान के साथ जी रही है, उज्जवला योजना से धुंए से आजादी महिलाओं को दिलाई, जन धन योजना के माध्य्म से आज गरीब के खाते में सीधे सरकार के द्वारा मदद पहुँच रही है, आज अटल आयुष्मान योजना से हर परिवार को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है, जिससे हर साल 5 लाख प्रति परिवार इलाज के लिए मिल रहा है, महालष्मी योजना, घसियारी योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए घास की ब्यवस्था, आज जल जीवन परियोजना के तहत हर गांव में पानी की सुविधा मिल रही है। कोरोना काल में सेवा ही संगठन के तहत भाजपा कार्यकर्ता ने हर गांव में मास्क, सेनिटाइजर, दवाईयां, राशन घर घर पहुचाये। आज मोदी के नेतृव में हमारे वैज्ञानिक ने कोरोना वैक्सीन 6 महीने के अंदर बना दी और आज उत्तराखण्ड में हर नागरिक को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है।

वही यमकेश्वर विधानसभा के द्वारीखाल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया, आज हर हॉस्पिटल में ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर उपलब्ध है, हॉस्पिटल में डॉक्टर्स, दवाइयां, ब्लड टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। यंमकेश्वर विधायक ने कोरोना काल में आशा कार्यकर्तओं, प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत और सामाजिक संगठनों ने के बेहतरीन कार्य करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। 


ऋतु खण्डूड़ी ने कहा कि यंमकेश्वर विधानसभा में मेरे कार्यकाल में 390 किलोमीटर से अधिक की सड़कों का निर्माण हुआ, पयेजल योजना से गांव में पानी पहुचाया, सोलर योजना के तहत गांव में लाइट लगवाई। आज समूहों के माध्यम से आज महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है।  

इस अवसर पर नेहा जोशी ने कहा कि आज देश मे एक बदलाव आ गया है धारा 370 हटाया गया, रामन्दिर आज मोदी सरकार में बना, आज सामाज के अंतिम ब्यक्ति के लिए मोदी सरकार कार्य कर रही है। आज प्रदेश में धामी सरकार जनता के लिए कार्य कर रही है, और आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा यंमकेश्वर सहित रिकॉर्ड तोड़ वोटो से जीतेगी और 60 सीटो से अधिक सीटो पे जीत दर्ज करेगी।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा जोशी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलम मैंदोला, ब्लॉक प्रमुख आशा भट्ट, जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़, प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़, भरत लाल, जिला उपाध्यक्ष विक्रम रौथाण, अजय रावत, प्रधान रिखेड़ा पल्लवी लखेडा, पवित्रा देवी, शशि पायल, मीनाक्षी गौड़, सुनीता रावत, मीना देवी, मनीषा देवी, दीपा देवी, सरोजनी देवी, गीता देवी, उर्मिला नेगी, बबिता राणा, कृष्णा देवी, दीपा राणा, अनुज नेगी, मंडल अध्यक्ष नितिन बडोला, महामंत्री बिजेंद्र बिष्ठ, धीरेंद्र कुकरेती, गौरव सुयाल, नरेश नैथानी, नीरज कुकरेती, मनोज खत्री, अरविंद बिष्ठ, सुरजीत राणा, नत्थी राम, रेणु उनियाल, शारदा गुप्ता, कंचन ठाकुर, महिमानंद भटकोटी, विधायक प्रतिनिधि अश्वनी गुप्ता, शीलल भट्ट, गोकुल देव, श्रीधर प्रसाद कुकरेती, प्रकाश लखेड़ा, समशेर भंडारी, उर्मिला पयाल, पुष्पा देवी सहित हजारो महिलाएं कार्यक्रम में मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ