मनोज नौडियाल
पौड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी/मजिस्ट्रेट गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने कलेक्ट्रेट पौड़ी में बनाए गए अस्थायी टीकाकरण केंद्र में कोविड-19 बूस्टर डोज लगवाया। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ डॉ जोगदण्डे ने अवगत कराया कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के क्रम में जनपद में लोकतंत्र के पर्व विधानसभा चुनाव 2022 में मतदाताओं को मतदान के प्रति अधिकाधिक प्रेरित करने के लिए मतदाताओं को उनकी विशेष आवश्यकताओं के अनुरूप विशेष सुविधाएं देकर मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
जिला कलेक्ट्रेट परिसर पौड़ी में बनाए गए अस्थायी कोविड-19 टीकाकरण केंद्र पर आज जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे व कलेक्ट्रेट परिसर के कर्मचारियों सहित फ्रंटलाइन वॉरियर्स ने बूस्टर डोज लगवाये। जिलाधिकारी ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन 2022 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं, इसके अंतर्गत दिव्यांग मतदाताओं तथा वयोवृद्ध मतदाताओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदान केंद्रों से लेकर डाक पत्र जैसी व्यवस्थाएं की जा रही है। कहा कि दिव्यांग व वयोवृद्ध मतदाताओं की सुविधा हेतु मतदान केंद्रों पर रैम्प, व्हीलचेयर, पेयजल, बैठने, शौचालय इत्यादि की उचित व्यवस्था की गई है।
वीडियो:
इसके अतिरिक्त छुटे हुए दिव्यांग व वयोवृद्ध मतदाताओं के लिए मतपत्रों की व्यवस्था की जा रही है, जिसके अंतर्गत डाक मतपत्र टीम उनके घर-घर जाकर संबंधित प्रारूप भरवा सकेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से मतदाताओं के मन में मतदान को लेकर किसी प्रकार का भय व संकोच ना रहे, इसके लिए मतदान केंद्र पर मास्क सैनिटाइजर, ग्लब्स, थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की पालन करवाया जाएगा।
वीडियो:
उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों को कोविड-19 के चलते ऑनलाइन नामांकन सुविधा प्रदान की जाएगी, प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार के लिए विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन प्लेटफार्म पर प्रचार प्रसार की अनुमति के अतिरिक्त प्रस्तावको की संख्या को दो तक और एक प्रत्याशी को केवल दो वाहन की अनुमति दी जा रही है। जिससे सोशल डिस्टेंसिंग बना रहे। जिलाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की कि लोकतंत्र के इस पर्व में अधिक से अधिक प्रतिभाग करें। किसी भी प्रलोभन से बचें, योग्य प्रत्याशी का चयन करें, कोविड-19 व आचार संहिता नियम का पालन करते हुए एक जागरूक मतदाता की भूमिका निभाए और एक बेहतर नागरिक के कर्तव्यों का पालन करें।
0 टिप्पणियाँ