मनोज नौडियाल
कोटद्वार। शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 5 के फाइनल मुकाबले में विधार्थी पब्लिक स्कूल ने dream11 कोटद्वार को 18 रनों से हरा फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।
ये भी पढ़ें: जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने नामांकन कक्षों का किया स्थलीय निरीक्षण! देखें
टॉस जीत dream11 ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जिसके बाद वीपीएस (यूपी) ने रितिक 54, इसरार 32 कि अहम पारियों की बदौलत निर्धारित 15 ओवरों 8 विकेट खोकर 194 रनों का लक्ष्य दिया। विवेक ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी dream11 की तरफ से मेजर ने 43 एवं जयदेव ने 28 रनों की पारी खेली जिसकी बदौलत dream11 निर्धारित 15 ओवरों में 9 विकेट खोकर 177 रन ही बना सकी।
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एवं मैन ऑफ द सीरीज क्रमशः विवेक, रितिक एवं इसरार रहे। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि की भूमिका पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, गिरिराज सिंह रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली, सुमन कोटनाला, वीरेंद्र रावत, कमल नेगी मौजूद रहे। मुकाबले का आंखों देखा हाल मेहरबान सिंह नेगी एवं सुरदीप सिंह गुसाईं द्वारा सुनाया गया। आयोजक तरुण इष्टवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 45 से ज्यादा टीमों ने प्रतिभाग किया एवं प्रतियोगिता 1 महीने तक मिनी स्टेडियम मोटाढाक में चली।
0 टिप्पणियाँ