मनोज नौडियाल
पौड़ी गढ़वाल। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा आज नामांकन कक्षों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बंधित आरओ से अभी तक किये गए कार्यों की जानकारी ली।
उन्होंने सम्बंधित आरओ को निर्देशित किया कि बैलेट पेपर तैयार करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सम्बंधित अधिकारी से समुचित जानकारी ली। कहा कि गंभीरता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करने के निर्देश भी दिए। कहा कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना सुनिश्चित करें।
0 टिप्पणियाँ